लाइव टीवी

25 मार्च बॉलीवुड न्यूज: कंगना रनौत को कोर्ट से मिली राहत, आशा भोसले को महाराष्ट्र का सबसे बड़ा सम्मान

Updated Mar 25, 2021 | 22:51 IST

25 March 2021 Bollywood news: 25 मार्च यानी गुरुवार का दिन सिनेमा जगत में हलचल भरा रहा। कंगना को कोर्ट से राहत मिली है जबकि रणबीर कपूर कोरोना से उबरकर वापस लौट चुके हैं।

Loading ...
आज 25 मार्च की बड़ी बॉलीवुड खबरें
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को 2 कोर्ट से मिली बड़ी राहत
  • अनिल कपूर ने पत्नी को गिफ्ट की महंगी मर्सडीज कार
  • वरुण धवन निभाएंगे अपने करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार

25 March 2021 Bollywood news: आज गुरुवार को बॉलीवुड सेलेब्स से जुड़ी कई न्यूज सामने आईं हैं। दो अदालतों से एक्ट्रेस कंगना रनौत को बड़ी राहत मिली है। अनिल कपूर ने अपनी पत्नी को महंगी कार गिफ्ट में दी है। गायिका आशा भोसले को महाराष्ट्र सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। वरुण धवन अपने करियर के एक चुनौतीपूर्ण किरदार को साजिद नाडियाडवाला की फिल्म में निभाएंगे।

25 मार्च को सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही कई सुर्खियां में से कुछ आपको हम बताने जा रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं आज रविवार की 5 ट्रेडिंग बॉलीवुड न्यूज पर।

आशा भोसले को महाराष्ट्र सरकार देगी महाराष्ट्र भूषण सम्मान:
गायिका आशा भोंसले को महाराष्ट्र सरकार की ओर से महाराष्ट्र के सर्वोच्च पुरस्कार महाराष्ट्र भूषण से सम्मानित किया जाने वाला है। आशा भोसले ने इस पर अपनी खुशी व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'महाराष्ट्र के लोगों का आभार कि उन्होंने मुझे राज्य का सबसे बड़ा पुरस्कार महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। मैं सभी का आभार व्यक्त करती हूंl जय हिंद, जय महाराष्ट्र।'

कंगना रनौत को दो अदालतों से राहत मिली:
गुरुवार का दिन अभिनेत्री कंगना रनौत के लिए बेहद खास रहा है। उन्हें दो मामलों में बड़ी राहत मिली। कर्नाटक के हाईकोर्ट ने एक्ट्रेस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का मजिस्ट्रेट का आदेश निरस्त कर दिया तो वहीं, जावेद अख़्तर की ओर से दायर मान-हानि केस में भी मुंबई की अंधेरी कोर्ट से उन्हें ज़मानत मिल गई है।

अनिल कपूर ने पत्नी को गिफ्ट की महंगी मर्सडीज कार:

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी पत्नी सुनीता कपूर को एक ब्रांड न्यू महंगी मर्सडीज कार गिफ्ट की है। अभिनेता ने पत्नी को उनके 56वें जन्मदिन पर 1 करोड़ रुपए कीमत का यह खास और शानदार तोहफा दिया है।

कोरोना से ठीक हुए रणबीर कपूर, ऋषि कपूर के लिए की गई पूजा में हुए शामिल:

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद रिकवर हो गए हैं और क्वारंटीन से बाहर आ गए हैं। अभिनेता हाल ही में दिवंगत पिता ऋषि कपूर के लिए रखी गई पूजा का हिस्सा भी बने और ऐसा करते हुए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर नजर आईं जिनमें वह बहन रिद्धिमा के साथ दिख रहे हैं।

वरुण धवन निभाएंगे विकलांग पुलिसकर्मी का किरदार:
अभिनेता वरुण धवन साजिद नाडियाडवाला निर्देशित आगामी फिल्म 'सनकी' में एक ऐसे पुलिसवाले का रोल करेंगे जोकि शारीरिक रूप से अपाहिज है। यह फिल्म आधिकारिक तौर पर साउथ की एक फिल्म का रीमेक है। साजिद के साथ वरुण जुड़वा-2 और ढिशूम के बाद हाथ मिलाने जा रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।