लाइव टीवी

Bollywood News 28 Jan 2022: पलक तिवारी से नाराज हुए इब्राहिम अली खान? शादी के बाद मौनी रॉय ने दोस्तों को दी पूल पार्टी

Updated Jan 28, 2022 | 23:29 IST

Top 5 Bollywood News 28 Jan 2022: मौनी रॉय ने शादी के बाद पूल पार्टी दी है। सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल ब्रेकअप के बाद पहली बार फिर मिले। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें।

Loading ...
Palak Tiwari, Ibrahim Ali Khan
मुख्य बातें
  • मौनी रॉय की पूल पार्टी के फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
  • पलक तिवारी से नाराज हुए इब्राहिम अली खान।
  • ब्रेकअप के बाद फिर एक बार मिले सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल।

Bollywood News 28 Jan 2022: बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। मौनी रॉय ने शादी के बाद अपने दोस्तों के साथ पूल पार्टी की। वहीं, एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी से सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान नाराज हो गए हैं। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें। 

मौनी रॉय गुरुवार 27 जनवरी को सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधी। मौनी रॉय ने अपने खास दोस्तों के लिए पूल पार्टी (Mouni Roy Pool Party) रखी। इसमें मौनी की खास दोस्त मंदिरा बेदी भी शामिल हुईं। मंदिरा बेदी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मौनी रॉय की पूल पार्टी की फोटोज शेयर की है।  फोटो में मौन रॉय ग्रीन शिमरी ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं, सूरज ने प्रिंटेड शर्ट में अपने लुक को कैजुअल रखा है। मंदिरा बेदी के अलावा मनमीत सिंह, हरमीत सिंह और आमना शरीफ भी शामिल हुए।

Also Read: डिजिटल डेब्यू के लिए अजय देवगन तैयार, इस दिन क्राइम ड्रामा 'रूद्र- द ऐज ऑफ डार्कनेस' का ट्रेलर होगा रिलीज

पलक से नाराज हुए थे इब्राहिम 
पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान साथ में स्पॉट हुए थे। इस दौरान पलक तिवारी ने फोटोग्राफर्स से बचने के लिए अपना चेहरा छिपा लिया था। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक फोटोज वायरल होने के बाद इब्राहिम ने पलक तिवारी से दूरी बना ली है। जिस तरह से पलक ने मीडिया के आगे रिएक्ट किया इससे इब्राहिम अली खान पलक तिवारी से नाराज हो गए हैं। इब्राहिम को लगता है कि ये बेहद बचकाना था। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक-दूसरे के कॉन्टेक्ट में भी नहीं हैं।   

ब्रेकअप के बाद फिर मिले सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल 
सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल ब्रेकअप के बाद पहली बार फिर मिले। एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक रोहमन शॉल सुष्मिता सेन के साथ एक ही कार में उनके घर से निकले। इस दौरान उनकी एक कॉमन फ्रेंड भी साथ थीं। दोनों ने हाथे घंटे तक एक दूसरे से बात भी की है। सूत्रों के मुताबिक रोहमन और सुष्मिता सेन अलग हो गए हैं लेकिन, रोहमन और सुष्मिता सेन की बेटियों के बीच काफी अच्छा रिश्ता है। आपको बता दें कि सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर ब्रेकअप की खबर को कंफर्म किया था।    

इस दिन रिलीज होगी गंगूबाई काठियावाड़ी
आलिया भट्ट की अपकमिंग फ‍िल्‍म गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी 2022  को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे एक दिन पहले 24 फरवरी को संजय लीला भंसाली का जन्‍मदिन है। दूसरी लहर के बाद जब थिएटर खुलने की घोषणा हुई थी तो मेकर्स ने 6 जनवरी 2022 को फिल्म की रिलीज का ऐलान किया था। हालांकि, तीसरी लहर और पाबंदियों के बाद संजय लीला भंसाली ने एक बार फिर फिल्म की रिलीज डेट टाल दी थी। 

रिलीज हुआ सलमान खान के गाने का टीजर       
सलमान खान जल्द ही अपना दूसरा गाना रिलीज करने वाले हैं। सलमान ने गाने का टीजर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। गाने को सलमान खान ने खुद अपनी आवाज दी है। यही नहीं, सलमान खान ने इसे खुद कंपोज किया है। 

सलमान खान का मैं चला गाना रिलीज हुआ था। इस गाने को सलमान की खास यूलिया वंतूर और गुरु रंधावा ने गाया है। गाने को कुछ ही दिनों में ढाई करोड़ से अधिक व्यूज मिल गए हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।