लाइव टीवी

Bollywood News 29 Sept 2021: छुट्टी से वापस लौटे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, सबा अली खान ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

Updated Sep 30, 2021 | 00:19 IST

Bollywood News 29 September 2021: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट राजस्थान के जोधपुर से वापस मुंबई लौट आए हैं। चेकवुमे मेलविन को क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया है। जानिए आज की बड़ी खबरें...

Loading ...
Ranbir Kapoor And Alia Bhatt
मुख्य बातें
  • नाइजीरिया मूल के एक्टर चेकवुमे मेलविन को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है।
  • रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जोधपुर से छुट्टियां बिताकर वापस लौट आए हैं।
  • सैफ अली खान की बहन सबा अली खान ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है।

मुंबई. नाइजीरिया मूल के बॉलीवुड एक्टर चेकवुमे मेलविन को क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर राजस्थान से बर्थडे मनाने के बाद वापस लौट आए हैं। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें। 

नाइजीरिया मूल के एक्टर चेकवुमे मेलविन को 15 ग्राम एमडएमएमए, 250 एमएल हैश ऑयल बरामद हुआ। इसकी कीमत सात लाख रुपए थी। इसके अलावा मोबाइल फोन, ढाई हजार रुपए कैश और आठ लाख रुपए के ड्रग्स बरामद किए गए हैं। मेलविन सिंघम, विश्वरूपम जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसके अलावा कन्नड़ और तमिल मूवी में भी काम कर चुके हैं।

छुट्टियों से लौटे रणबीर-आलिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट राजस्थान के जोधपुर से वापस मुंबई लौट आए हैं। रणबीर और आलिया की कुछ तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एयरपोर्ट पर आलिया भट्ट व्हाइट शर्ट और ब्लू जीन्स में नजर आईं। रणबीर ब्लैक ड्रेस पहने हुए थे। वहीं, एयरपोर्ट पर रणबीर कपूर आलिया भट्ट के लिए बेहद प्रोटेक्टिव दिखें। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया कि दोनों जोधपुर शादी के वेन्यू फाइनल करने पहुंचे। 

सबा अली खान ने दिया ट्रोलर्स को जवाब
सैफ अली खान की बहन सबा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। सबा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में तैमूर अली खान और इनाया की तस्वीरें नजर आ रही थी। यूजर्स सोशल मीडिया पर सबा को ट्रोल करते हुए लिखा, 'क्या ये सब आपकी परवाह करते हैं?’सबा ने तुरंत जवाब दिया, ‘ये आपको क्यों परेशान कर रहा है?’

2022 ईद में रिलीज होगी ये फिल्म
एक विलेन रिटर्न्स वर्ष 2022 में ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी। जॉन अब्राहम ने अपने टि्वटर हैंडल पर खुद इसकी जानकारी दी। जॉन अब्राहम ने लिखा 'इस बार ईदी विलेन देगा! तारीख आप याद रखना- 8 जुलाई 2022'  फिल्म में में जॉन अब्राहम के साथ अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 

इस होटल में मनाया रणबीर कपूर ने बर्थडे
रणबीर कपूर ने इस साल अपना बर्थडे सुजान जवाई कैंप रिसोर्ट में मानाया। इस रिसोर्ट में एक रात बिताने का किराया 91 हजार रुपए है। सुजान जावई कैंप ग्रेनाइट रॉक के बीच बसा हुआ है। 

सुजान जावई कैंप पर तेंदुए और जानवर खुले में घूमते हैं। ये रिसोर्ट 1 अक्टूबर से दोबारा खुल रहा है लेकिन, रणबीर-आलिया के ठहरने के खास इंतजाम किए गए थे। यहां 'तम्बू और सूट' की खास व्यवस्था की गई है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।