लाइव टीवी

Bollywood News 4 Jan 2022: अस्पताल से जल्द डिसचार्ज होंगे प्रेम चोपड़ा, टाइगर 3 के सेट पर सलमान खान ने बनाए सख्त नियम

Updated Jan 04, 2022 | 23:15 IST

Bollywood News 4 Jan 2022: प्रेम चोपड़ा और उनकी वाइफ कोरोना से संक्रमित हो गए थे। दोनों को जल्द ही डिसचार्ज कर दिया जाएगा। जैकलीन फर्नांडिज की मम्मी को पड़ा दिल का दौरा। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें...

Loading ...
Bollywood News 4 Jan 2022
मुख्य बातें
  • फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर मार्च 2022 में शादी के बंधन में बंधेंगे।
  • प्रेम चोपड़ा और उनकी वाइफ जल्द होंगे अस्पताल से डिसचार्ज।
  • करण जौहर जल्द डायरेक्ट करेंगे एक्शन फिल्म।

Bollywood News 4 Jan 2022: फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वहीं, दूसरी तरफ एक्टर प्रेम चोपड़ा और उनकी वाइफ अस्पताल से डिसचार्ज होंगे। करण जौहर अपने करियर की पहली एक्शन फिल्म डायरेक्ट करने जा रहे हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन लीड रोल में होंगे। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें।

प्रेम चोपड़ा और उनकी वाइफ उमा चोपड़ा कोविड पॉजीटिव होने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए थे। ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों को मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल दिया गया और दोनों की सेहत में सुधार हो रहा है। दोनों को जल्द ही घर भेज दिया जाएगा। इससे पहले परिवार के एक करीबी दोस्त ने कहा था प्रेम चोपड़ा ठीक हैं और हल्के लक्षण थे। आपको बता दें कि एकता कपूर, जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, रिया कपूर, करीना कपूर समेत कई सेलेब्स कोरोना से संक्रमित थे।

करण जौहर बनाएंगे एक्शन फिल्म
करण जौहर अपने करियर की पहली एक्शन फिल्म जल्द से जल्द डायरेक्ट कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म रोमांटिक-एक्शन फिल्म होगी। इसमें ऋतिक रोशन लीड रोल में होंगे। सूत्र ने बताया कि करण ने फिल्म पर काम करना भी शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले दोनों फिल्म कभी खुशी कभी गम में साथ काम कर चुके हैं। करण जौहर ने फिल्म की कहानी पर काम करना शुरू कर दिया है। ये फिल्म बड़े बजट में तैयार होगी। 

टाइगर 3 के लिए सलमान ने बनाए सख्त नियम 
सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग कर रहे हैं। कोरोना के बढ़ते केस के कारण फिल्म के सेट पर सलमान खान ने बेहद सख्त नियम बनाए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान ने प्रोडक्शन हाउस से कहा है कि सेट पर कोविड के सभी नियमों का सख्ती से पालन किया जाए। वहीं, सेट पर केवल वही लोग मौजूद हो जिन्हें शूटिंग करनी है। सलमान खान जल्द ही फिल्म के विलेन इमरान हाशमी के साथ कुछ फाइट सीन की भी शूटिंग करने जा रहे हैं।

Read: सोशल मीडिया पर खूब उड़ा काजोल का मजाक तो कोरोना की चपेट में आए बॉलीवुड के कई कलाकार 

जैकलीन फर्नांडिज की मम्मी को दिल का दौरा
जैकलीन फर्नांडिज की मम्मी किम की तबीयत अचानक से बिगड़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जैकलीन फर्नांडिज की मम्मी को दिल का दौरा पड़ा है। ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जैकलीन के पेरेंट्स बहरीन में रहते हैं। दिल का दौरा पड़ने के बाद किम फर्नांडिज को अस्पताल ले जाया गया है। राहत की बात है कि जैकलीन की मां अब खतरे से बाहर हैं। वहीं, एक्ट्रेस मुंबई में ही हैं। वह लगातार अपने रिश्तेदारों के संपर्क में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस वीडियो कॉल के जरिए अपनी मम्मी की हेल्थ अपडेट ले रही हैं।

मार्च में शादी करेंगे फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर मार्च 2022 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये शादी मुंबई में होगी। कोविड के कारण शादी में केवल परिवारवाले और करीबी मेहमान ही शामिल होंगे। 

फरहान और शिबानी काफी वक्त से एक साथ रह रहे हैं। ऐसे में कोरोना के कारण वह अपनी शादी को टालना नहीं चाहते हैं। कपल ने मुंबई का एक पांच सितारा होटल बुक किया है। शादी में शिबानी भी सब्यसाची के ब्राइडल आउटफिट में नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।