लाइव टीवी

Bollywood News: शादी के बाद ब्रह्मास्त्र के सेट पर लौटे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, सैफ को सताई इब्राहिम के भविष्य की चिंता

Updated May 04, 2022 | 22:11 IST

Top Bollywood News 4 May 2022: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने शादी के बाद ब्रह्मास्त्र के सेट पर की वापसी। सैफ अली खान को सता रही है बेटे इब्राहिम के भविष्य की चिंता। जानिए बुधवार की बॉलीवुड की बड़ी खबरें।

Loading ...
Bollywood News 4 May 2022
मुख्य बातें
  • शादी के बाद पहली बार साथ नजर आए आलिया भट्ट, रणबीर कपूर।
  • आथिया शेट्टी और के.एल.राहुल की शादी पर अहान शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी।
  • वरुण धवन के बड़े भाई रोहित धवन के घर गूंजी किलकारी।

Bollywood News 4 May 2022. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने शादी के तुरंत बाद काम पर वापसी कर ली है। रणबीर और आलिया फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर एक साथ स्पॉट किए गए। वहीं, आथिया शेट्टी और के.एल राहुल की शादी पर अब एक्ट्रेस के भाई अहान शेट्टी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें।     

रणबीर कपूर और आलिया 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के तुरंत बाद रणबीर ने अपनी फिल्म एनिमल की शूटिंग शुरू कर दी थी। वहीं, आलिया भट्ट ने भी फिल्म रॉकी रानी की लव स्टोरी शुरू कर दी थी। अब शादी के बाद पहली बार दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर वापस आए हैं। शादी के बाद ये पहला मौका है जब दोनों एक साथ स्पॉट किए गए हैं। दोनों फिल्म के एक सेगमेंट की शूटिंग करने के लिए सेट पर आए थे। ब्रह्मास्त्र सितंबर 2022 में रिलीज होने जा रही है। 

खास दोस्त के साथ मंदिरा बेदी ने की पूल पार्टी
मंदिरा बेदी थाईलैंड में अपने खास दोस्त आदित्य मोटवानी का बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। मंदिरा ने सोशल मीडिया पर पूल पार्टी की फोटो शेयर की है। फोटो के साथ मंदिरा बेदी ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे आदि। ये फोटो सब कुछ कहती है कि तुम मेरे लिए कितने मायने रखते हो। हम कितने वक्त से एक दूसरे को जानते हैं और मैं तुम पर कितना भरोसा करती हूं। तुम्हे खूब सारी खुशियां और कामयाबी मिले। 17 साल से मेरे खास दोस्त लव यू।'

Also Read: Jayeshbhai Jordaar के खिलाफ दर्ज हुआ केस, इस सीन के चलते कानूनी पेंच में फंसी रणवीर की फिल्म

चाचा बने वरुण धवन 
वरुण धवन एक बार फिर चाचा बन गए। वरुण धवन के भाई रोहित धवन और उनकी वाइफ जान्हवी धवन दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। जान्हवी ने बेबी बॉय को जन्म दिया था। गौरतलब है कि साल 2018 में जान्हवी धवन और रोहित पहली बार बेटी नियारा के पेरेंट्स बने थे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, इसमें रोहित धवन को अपने पिता डेविड धवन के साथ अस्पताल के बाहर देखा जा सकता है। इस साल वरुण और नताशा ने अपनी भाभी के लिए बेबी शावर रखा था। 

के.एल.राहुल आथिया शेट्टी की शादी पर बोले अहान
के.एल.राहुल और आथिया शेट्टी की शादी इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अब इस पर आथिया के भाई अहान शेट्टी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि ये सब केवल अफवाहें हैं। बकौल अहान, 'अभी शादी की कोई बात ही नहीं है तो मैं आपको तारीख कैसे बता दूं? अभी सगाई भी नहीं हुई है।' अहान के मुताबिक फिलहाल निकट भविष्य में शादी का कोई भी प्लान नहीं है।' 

सैफ को सता रही इब्राहिम के भविष्य की चिंता
सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह अपने बेटे इब्राहिम अली खान के भविष्य को लेकर बेहद चिंतित हैं। सैफ कहते हैं, 'मैं इब्राहिम के भविष्य को लेकर थोड़ा चिंतित हूं। हालांकि, खुशी इस बात की है कि वह काफी मेहनत कर रहा है।'

सैफ आगे कहते हैं, 'उसने अपनी स्कूल की पढ़ाई बेहद अच्छे ढंग से की है। मैं हर पेरेंट्स की तरह ये प्रार्थना करता हूं कि उसका भविष्य अच्छा हो।' इब्राहिम फिल्म रॉकी रानी की लव स्टोरी में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।