लाइव टीवी

Bollywood News, 6th November: सूर्यवंशी फिल्म के पहले दिन 26.29 करोड़ कमाई का राज! रणवीर सिंह के शो पर सलमान खान

Updated Nov 06, 2021 | 22:12 IST

Bollywood News 6th November 2021: एक नजर दिन भर की उन बॉलीवुड जगत से जुड़ी चर्चित सुर्खियों पर, जिनकी लगातार दिन भर चर्चा होती रही। यहां देखिए कुछ टॉप ट्रेंडिंग बॉलीवुड न्यूज।

Loading ...
बॉलीवुड न्यूज 7 नवंबर 2021
मुख्य बातें
  • सूर्यवंशी की बंपर ओपनिंग के बाद सिंघम 3 पर काम शुरू करेंगे रोहित शेट्टी
  • कटरीना कैफ के साथ अक्षय कुमार का टिप टिप बरसा पानी का नया वर्जन
  • सूर्यवंशी को मिली धमाकेदार प्रतिक्रिया का राज खोलते हुए निर्देशक रोहित शेट्टी ने बताई वजह

Top 5 Bo।।ywood News of the Day 7th November 2021: शुक्रवार के दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री से आई कुछ प्रमुख एंटरटेनमेंट न्यूज यानी मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं कि कहां क्या क्या हुआ। सूर्यवंशी फिल्म की दिवाली रिलीज और सफल ओपनिंग के बाद अब रोहित शेट्टी अजय देवगन के साथ सिंघम 3 फिल्म बनाएंगे। निर्देशक रोहित शेट्टी ने पहले दिन सूर्यवंशी की 26 करोड़ से ज्यादा की कमाई के पीछे का राज बताया है।

रोहित शेट्टी ने बताया सूर्यवंशी की पहले दिन की 26 करोड़ से ज्यादा कमाई का राज:
सूर्यवंशी फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 26.29 करोड़ रुपए की कमाई की। कोरोना लॉकडाउन के बाद रिलीज हुई किसी फिल्म की यह अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है।
रोहित शेट्टी ने एक मैसेज शेयर करते हुए लिखा है, 'आम आदमी की शक्ति को कृपया कम करके ना आंके।' इसके साथ उन्होंने एक मैसेज शेयर किया है। इसमें जानकारी दी गई है कि सूर्यवंशी की 5 नवंबर को प्रति सेकंड 17 टिकटें बिकी है और 24 घंटे में सात लाख से ज्यादा टिकटें बेची गई है जोकि हिंदी फिल्म के लिए बुक माय शो पर एक रिकॉर्ड है।'

रोहित शेट्टी अजय देवगन के साथ बनाएंगे सिंघम 3 फिल्म:

रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी को रिलीज के बाद बंपर ओपनिंग मिली है और इसके बाद अब बारी है एक बार फिर सिंघम सीरीज की नई फिल्म की। जी हां, रणवीर सिंह की सिम्बा, अक्षय कुमार की सूर्यवंशी के बाद अब रोहित शेट्टी एक बार फिर सिंघम सीरीज की ओर लौट रहे हैं।

पिंकविला की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार सिंघम 3 साल 2023 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हो सकती है। सिंघम 3 में बाजीराव सिंघम पाकिस्तान के आतंकियों से भिड़ते नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग कश्मीर और दिल्ली में अगले साल सितंबर 2022 तक शुरू हो जाएगी। फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी खुद सिंघम 3 की घोषणा करेंगे।

रणवीर सिंह के शो में सवाल का जवाब देने में अटके सलमान खान:
रणवीर सिंह अपने नए शो द बिग पिक्चर को लेकर खूब चर्चा में हैं और एक सवाल का जवाब देते हुए सलमान अटक भी गए। सलमान के शो बिग बॉस पर प्रमोशन के लिए रणवीर सिंह पहुंचे और एक सवाल का जवाब देने में घरवालों की मदद लेते नजर आए।

द बिग पिक्चर के साथ रणवीर सिंह टीवी इंडस्ट्री की होस्टिंग की दुनिया में एंट्री कर रहे हैं जबकि बिग बॉस के साथ सलमान पहले ही इस मामले में लोगों के दिलों पर छाए हुए हैं।

टिप टिप बरसा पानी के साथ कटरीना ने लगाई आग:

अक्षय कुमार और रवीना टंडन का टिप टिप बरसा पानी आज भी फैंस को याद है और इसी का एक वर्जन सूर्यवंशी फिल्म में भी सामने आया है जहां इस बार लंबे समय के बाद कटरीना कैफ ने अक्षय कुमार के साथ डांस किया है।

महेश माजरेकर ने शाहरुख खान पर ली चुटकी!

विलेन का रोल निभाने के लिए मशहूर महेश माजरेकर ने एक्टर शाहरुख खान पर तंज कसते हुए चुटकी ली है। अभिनेता ने अपने एक बयान में कहा है, 'एक एक्टर ने अपनी प्रतिभा के साथ इंसाफ नहीं किया है और उस एक्टर का नाम है शाहरुख खान। परेशानी की बात ये है कि वह अपने शेल से ही बाहर नहीं आना चाहते। वह इसी भरोसे पर चल रहे हैं कि मैं लवरबॉय हूं और मेरी ये पिक्चर चली तो आगे भी ऐसा होगा। उन्हें अपने उस सीमित दायरे से बाहर आना चाहिए।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।