लाइव टीवी

Bollywood News 8 August: शूटिंग में बेहोश हुईं नुशरत भरुचा, मलाइका अरोड़ा से तुलना पर भड़के अर्जुन कपूर

Bollywood  News 8 August 2021| बॉलीवुड न्यूज 8 अगस्त 2021
Updated Aug 08, 2021 | 20:52 IST

Bollywood News 8 August 2021: राज कुंद्रा केस में शर्लिन चोपड़ा ने कई खुलासे किए हैं। वहीं, एक्ट्रेस नुशरत भरुचा शूटिंग के दौरान बेहोश हो गई हैं। जानिए क्या है आज की बॉलीवुड की बड़ी खबरें...

Loading ...
Bollywood  News 8 August 2021| बॉलीवुड न्यूज 8 अगस्त 2021Bollywood  News 8 August 2021| बॉलीवुड न्यूज 8 अगस्त 2021
Nushrat Bharucha
मुख्य बातें
  • राज कुंद्रा केस में शर्लिन चोपड़ा ने कई खुलासे किए हैं।
  • एक्ट्रेस नुशरत भरुचा शूटिंग के दौरान बेहोश हो गई हैं।
  • मलाइका अरोड़ा से तुलना पर भड़के अर्जुन कपूर

मुंबई. राज कुंद्रा केस में शर्लिन चोपड़ा ने कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं। शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि राज कुंद्रा ने उनसे कई गंदे  काम करवाए हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण संजय लीला भंसाली की फिल्म बैजू बावरा से बाहर हो गई हैं। जानिए बॉलीवुड की बड़ी फिल्में। 

शर्लिन चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा, 'राज कुंद्रा मेरे  मेंटर थे। उन्होंने मुझे गलत दिशा दिखाई। मैं जो भी शूटिंग कर रही थीं और ग्लैमर के लिए कर रही थीं। उन्होंने मुझे बताया कि शिल्पा शेट्टी को मेरी फोटो और वीडियोज पसंद करते हैं। जब आपकी तारीफ शिल्पा शेट्टी करे तो आपको समझ नहीं आता कि क्या सही है और क्या गलत। मेरी वीडियो की तारीफ हो रही थी इससे मुझे और अच्छा करने की प्रेरणा मिली। 

sherlynchopraPhotos|Imagesofsherlynchopra-TimesofIndia

मलाइका अरोड़ा से तुलना पर भड़के अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी में मलाइका अरोड़ा के साथ अपनी संपत्ति की तुलना पर भड़के। अर्जन ने लिखा, यह काफी दुखद और शर्मनाक है कि 2021 में भी ऐसी हेडलाइंस बनाई जा रही हैं। बिल्कुल, वह अच्छा कमाती हैं और यहां पहुंची हैं उसके लिए उन्होंने सालों तक काम किया है। इसकी तुलना किसी से नहीं होनी चाहिए, मुझसे भी नहीं।' अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा, 'महिला के तौर पर वह 20 साल से काम कर रही हैं। वह एक स्वतंत्र महिला हैं। मैंने कभी शिकायत करते हुए नहीं देखा है।'

ऐसे शूट हुआ बेल बॉटम का गाना
अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम 19 अगस्त को रिलीज होने जा रही हैं। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर गाना 'मरजावां' का बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है। अक्षय कुमार ने बताया कि ये उनका फेवरेट गाना है। गाने की शूटिंग में अक्षय कुमार और वाणी कपूर एक झूले में लेटकर झूल रहे हैं। इस दौरान वाणी कपूर एक साइड से दूसरे साइड जाने की कोशिश करती हैं। वाणी और अक्षय कुमार एक साथ नीचे गिर जाती हैं।

बेहोश हुईं नुशरत भरुचा
एक्ट्रेस नुशरत भरुचा ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण बेहोश हो गई हैं। नुशरत लव रंजन की फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में नुशरत ने कहा, 'मेरा ब्लड प्रेशर 65/55 तक गिर गया था। मुझे व्हील चेयर के सहारे हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने फिलहाल 15 दिन तक काम से ब्रेक लेने की  सलाह दी है। ये खबर मिलते ही मेरे माता-पिता अस्पताल पहुंच गए थे।'

बैजू बावरा से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण
संजय लीला भंसाली की फिल्म बैजू बावरा से दीपिका पादुकोण की छुट्टी हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका पादुकोण अपने पति के समान फीस चाहती हैं। वो एक पैसा अधिक नहीं और एक पैसा कम नहीं चाहती हैं।

 बॉलीवुड सूत्र ने बताया कि अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के बीच चल रही वेतन समानता को ध्यान में रखकर दीपिका अपनी हालिया फिल्मों में काम कर रही हैं। बैजू बावरा में भंसाली ने खेद के साथ वेतन समानता के उनके अनुरोध को ठुकरा दिया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।