लाइव टीवी

Bollywood Newsmaker: रणबीर कपूर- संजय लीला भंसाली को हुआ कोरोना, आलिया भट्ट की रिपोर्ट, पांच बड़ी खबरें

Updated Mar 09, 2021 | 22:43 IST

Bollywood News 9 March 2021: एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में काफी हलचल रही। जानिए आज 9 मार्च की कई अहम और दिलचस्प खबरें, जो दिनभर चर्चा में बनी रहीं। डाले नजर ऐसी ही बड़ी खबरें...

Loading ...
Bollywood News
मुख्य बातें
  • रणबीर कपूर कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।
  • डायरेक्टर संजय लीला भंसाली भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
  • आलिया भट्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

मुंबई. बॉलीवुड में मंगलवार (3 मार्च) का दिन एक बुरी खबर लेकर आया। एक्टर रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। वहीं, शाहरुख खान की फिल्म पठान में बतौर टाइगर दमदार एंट्री होगी।
    
रणबीर कपूर कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। रणबीर कपूर की मम्मी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर इसकी पुष्टि की थी। नीतू ने लिखा, 'रणबीर का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है।'

नीतू कपूर ने बताया कि रणबीर फिलहाल दवाइयां ले रहे हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने खुद को क्वारंटाइन किया है। 

संजय लीला भंसाली कोरोना संक्रमित 
डायरेक्टर संजय लीला भंसाली भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। संजय लीला भंसाली ने खु्द को अपने घर में ही क्वारंटीन कर लिया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग रोक दी गई है।  

गंगूबाई काठियावाड़ी 30 जुलाई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल निभा रही हैं। 

आलिया भट्ट की रिपोर्ट निगेटिव
आलिया भट्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया भट्ट रोजाना टेस्ट करवाती हैं और आज भी उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

आलिया भट्ट ने खुद को आइसोलेट कर दिया है। आपको बता दें कि आलिया भट्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के अपोजिट लीड रोल में हैं। वहीं, आलिया गंगूबाई काठियावाड़ी की भी लीड एक्ट्रेस हैं। 

ऐसी होगी पठान में सलमान खान की एंट्री 
शाहरुख खान की कमबैक फिल्म पठान में सलमान खान एक बार फिर टाइगर के रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म में सलमान खान की दमदार एंट्री की पूरी तैयारी हो गई है। 

पठान एक स्पाई थ्रिलर होने वाली है। फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण दोनों ही रॉ एजेंट का किरदार निभाने वाले हैं। वहीं, सलमान की फिल्म टाइगर में शाहरुख बतौर पठान कैमियो करेंगे। 

अनीता हसनंदानी ने शेयर किया वीडियो
अनीता हसनंदानी के बेटे आरव एक महीने के हो गए हैं। इस मौके पर अनीता ने सोशल मीडिया पर एक बेहद क्यूट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में  अनीता पावरी हो रही है के अंदाज में वीडियो बनाया। 

अनिता हस्सनंदनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वन मंथ बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए सजावट की एक झलक शेयर की है। आपको बता दें कि अनीता और रोहित बीते नौ फरवरी को बेटे के पेरेंट्स बने थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।