लाइव टीवी

Top Bollywood News Today: डायरेक्टर लव रंजन के सिर पर सजेगा सेहरा तो नई फिल्म जब खुली किताब का हुआ ऐलान

Updated Dec 22, 2021 | 00:16 IST

Trending Bollywood News Of The Day, 21 December 2021: बॉलीवुड जगत से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। बॉलीवुड डायरेक्टर लव रंजन से रणवीर सिंह, डिंपल कपाड़िया, पंकज कपूर और टाइगर श्रॉफ समेत आज कई सितारे सुर्खियों में छाए। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
बॉलीवुड जगत की खबरें
मुख्य बातें
  • जल्द शादी करने वाले हैं बॉलीवुड के नामी डायरेक्टर लव रंजन।
  • फिल्म 83 को लेकर रणवीर सिंह ने साझा किया अपना एक्सपीरियंस।
  • जब खुली किताब फिल्म में नजर आएंगे डिंपल कपाड़िया और पंकज कपूर।

Top Bollywood News Today, 21 December 2021: बॉलीवुड जगत से आज कई अहम खबरें सामने आई हैं। बॉलीवुड डायरेक्टर लव रंजन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं, एक बार फिर डिंपल कपाड़िया और पंकज कपूर ऑनस्क्रीन नजर आएंगे।

बॉलीवुड डायरेक्टर लव रंजन जल्द करेंगे शादी

पिंकविला की एक खबर के अनुसार, बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर लव रंजन जल्द ही शादी करने वाले हैं। एक इंटिमेट वेडिंग सेरेमनी के दौरान वह अपनी दोस्त के साथ सात फेरे लेंगे। उनकी शादी में परिवार वालों के साथ कुछ करीबी दोस्त मौजूद रहेंगे। वर्ष 2022 के पहले महीने यानी जनवरी में लव रंजन शादी करने वाले हैं।

रणवीर सिंह ने साझा किया अपना एक्सपीरियंस

फिल्म 83 को लेकर रणवीर सिंह ने खूब सुर्खियां बटोरीं हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म 83 का एक्सपीरियंस बताया है। एएनआई की खबर के अनुसार, इंटरव्यू में रणबीर सिंह ने बताया कि वह कपिल देव बनने के लिए खूब मेहनत करते थे। कपिल देव की तरह बनने के लिए वह छह महीनों तक रोजाना 4 घंटे क्रिकेट खेला करते थे और 2 घंटे फिजिकल कंडीशनिंग को देते थे। इसके बाद 4 महीनों तक इस फिल्म की तैयारी करने के बाद उन्होंने 2-3 महीने तक इस फिल्म की शूटिंग की थी।

बड़े पर्दे पर नजर आएगी डिंपल कपाड़िया और पंकज कपूर की जोड़ी

हाल ही में नई फिल्म जब खुली किताब का ऐलान हुआ है। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में डिंपल कपाड़िया और पंकज कपूर मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। अपलॉज एंटरटेनमेंट और शू स्ट्रैप फिल्म्स एक साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण करने वाले हैं। डिंपल कपाड़िया और पंकज कपूर के साथ इस फिल्म में अपारशक्ति खुराना भी नजर आएंगे। इस फिल्म को सौरभ शुक्ला डायरेक्ट करने वाले हैं। 

शर्टलेस होकर फुटबॉल खेलते नजर आए टाइगर श्रॉफ

हाल ही में टाइगर श्रॉफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह शर्टलेस होकर फुटबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। कड़ाके की ठंड में टाइगर श्रॉफ शर्टलेस होकर फुटबॉल खेलते हुए नजर आए। लोगों को उनका यह अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। 

प्रेशर में आकर शाहिद कपूर ने करी फिल्म जर्सी 

पिंकविला से बात करते हुए शाहिद कपूर ने कहा कि किसी भी फिल्म को करने से पहले कई बार सोचना पड़ता है। किसी भी फिल्म को करने से पहले मुश्किल फैसला लेना पड़ता है। उन्होंने बताया कि कबीर सिंह के बाद फिल्म जर्सी के लिए हां करना उनके लिए काफी मुश्किल था। उन्हें प्रेशर में आकर यह फैसला लेना पड़ा था। शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर कि यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।