लाइव टीवी

Bollywood News 10 July 2022: जुग-जुग जियो ने बॉक्स ऑफिस पर किया 76 करोड़ रुपए का कलेक्शन , जानिए बॉलीवुड की बड़ी खबरें

Updated Jul 10, 2022 | 23:20 IST

Bollywood News Today in Hindi, 10 July 2022: वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म जुग जुग जियो की कमाई हुई 75 करोड़ से ज्यादा। करण जौहर के कमेंट से नाराज सारा अली खान। जानिए बॉलीवुड की 10 जुलाई 2022 की बड़ी खबरें...

Loading ...
Bollywood News 10 July 2022
मुख्य बातें
  • जुग-जुग जियो ने बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ रुपए का किया कलेक्शन।
  • मां बनने के बाद आलिया भट्ट के करियर पर बोले रणबीर कपूर।
  • बकरीद के मौके पर फैंस से मिले शाहरुख खान।

Bollywood News Today in Hindi, 10 July 2022: वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म जुग जुग जियो ने तीसरे शनिवार 75 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। बकरीद के मौके पर फैंस शाहरुख खान ने मन्नत की बालकनी में आकर फैंस का अभिवादन किया। कॉफी विद करण सीजन सात में कार्तिक आर्यन पर किए कमेंट से करण जौहर से नाराज हैं सारा ली खान। वहीं, आलिया भट्ट के विदेश से लौटने के बाद महेश भट्ट और सोनी राजदान अपनी बेटी से मिलने के लिए पहुंचा।  जानिए  बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें।    

वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म जुग-जुग जियो ने बॉक्स ऑफिस (Box Office Collection) पर तीसरे शनिवार 76 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल के मुताबिक कमाई में तीसरे शनिवार 100 फीसदी का उछाल आया है। फिल्म की कुल कमाई अब 76.43 करोड़ रुपए हो गई है। आपको बता दें कि इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर विद्युत जामवाल की फिल्म खुदा हाफिज चैप्टर 2 और हॉलीवुड फिल्म थॉर लव एंड थंडर रिलीज हुई है। 

आलिया भट्ट के करियर पर बोले रणबीर कपूर
रणबीर कपूर ने वाइफ आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी (Ranbir Kapoor on Alia Bhatt Pregnancy) पर खुलकर बात की है। रणबीर से पूछा गया कि आलिया के मां बनने से उनके करियर पर असर पड़ेगा? रणबीर ने इस पर कहा, 'आलिया भट्ट काफी मेहनती लड़की हैं। उसने बेहद कम उम्र में ही काफी बड़ा मुकाम हासिल किया है। लोग कह रहे हैं कि आलिया भट्ट इस वक्त अपने करियर के सबसे ऊंचे पायदान पर हैं। ऐसे में वह मां बनने वालीं हैं। मैं कभी इन बहस पर नहीं पड़ा। यह भगवान की तरफ से हमें दिया गया तोहफा है। हम दोनों ही इसके लिए शुक्रगुजार हैं।

Also Read: Shahrukh Khan Video: बकरीद में शाहरुख खान ने दी फैंस को ईदी, अबराम के साथ मन्नत से किया सलाम

आलिया भट्ट से मिलने पहुंचे महेश भट्ट-सोनी राजदान
आलिया भट्ट अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट हार्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग खत्म कर भारत वापस लौट आई हैं। आलिया के वापस लौटने के तुरंत बाद उनके माता-पिता सोनी राजदान और महेश भट्ट अपनी बेटी से मिलने के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके साथ आलिया की बहन शाहीन भट्टी भी थीं। प्रेग्नेंसी की घोषणा करने के बाद भट्ट परिवार अपनी बेटी से पहली बार मिल रहे हैं। 

बकरीद पर फैंस से मिले शाहरुख खान
बकरीद के मौके पर शाहरुख खान अपने घर मन्नत की बालकनी में फैंस से मिले। इस दौरान शाहरुख खान के साथ अबराम भी थे। शाहरुख खान नीली डेनिम, सफेद टी-शर्ट और जूते में नजर आए। उन्होंने आंखों पर सनग्लासेस लगाए हुए थे। अबराम ने ब्लैक कलर की पैंट और रेड कलर की टीशर्ट पहनी हुई थी। अबराम ने सलाम करते हुए फैंस का अभिवादन किया।

करण जौहर से नाराज सारा अली खान?
सारा अली खान करण जौहर से नाराज हैं। दरअसल करण जौहर ने इंडिया टुडे से बातचीत में करण जौहर ने गर्व से कहा था कि सोफे ने सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की लव स्टोरी जाहिर की है। 

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक सारा सार्वजनिक तौर पर करण के इस बयान से नाराज हैं। वह चाहती हैं कि उनके फैंस केवल उनके काम और करियर पर ही ध्यान दें। वह अपनी पहचान बनाने के लिए कोशिश कर रही हैं। पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने पर असहज हैं।'   

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।