लाइव टीवी

Bollywood News Today in Hindi, 15 August 2022 : डेंगू में यूं मनाया कंगना रनौत ने आजादी का जश्न, मृणाल ठाकुर की फिल्म पिप्पा का टीजर आउट

Updated Aug 15, 2022 | 19:55 IST

Bollywood News Today in Hindi, 15 August 2022 : सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 अगले साल ईद पर रिलीज होगी। वहीं ईशान खट्टर और मृणाल ठाकुल की फिल्म पिप्पा का ट्रेलर रिलीज हुआ। आइए जानते हैं 15 अगस्त 2022 की बड़ी खबरें..

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
bollywood top 5 news
मुख्य बातें
  • सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 इस दिन होगी रिलीज
  • मृणाल और ईशान खट्टर की फिल्म पिंपा का टीजर हुआ आउट
  • डेंगू में भी कंगना रनौत ने यूं मनाया आजादी का जश्न

Bollywood News Today in Hindi, 15 August 2022 : आज देशभर में 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। ये दिन बॉलीवुड स्टार्स के लिए भी बेहद खास रहा। जहां एक तरफ शाहरुख, सलमान, अक्षय, अमिताभ बच्चन, वरुण धवन, प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। वहीं, प्रभास की फिल्म सालार के रिलीज डेट का ऐलान हुआ। आइए बिना देर किए जानते हैं 15 अगस्त 2022 की बड़ी खबरें।

लाल सिंह के प्रमोशन से थक चुकी हैं आमिर की बेटी इरा

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म के प्रमोशन में आमिर के साथ - साथ उनकी बेटी इरा भी जुटी हुई हैं। इरा ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है। इरा ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि मैंने इतने कम समय में कई इवेंट अटेंड किया है। मुझे ये एक स्टीकर की याद दिला रहा है जो मेरे स्टिकर बुक में था, स्ट्रेस्ड, ड्रिप्रेस्ड लेकिन वेल ड्रेस्ड। इरा मेंटल हेल्थ पर खुलकर बात करती हैं।

सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' इस दिन होगी रिलीज

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म एक था टाइगर को रिलीज हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर सलमान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके बताया कि टाइगर 3 अगले साल ईद पर रिलीज होगी। ये फिल्म अगले साल 21 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज होगी।

1971 के युद्ध पर बनी फिल्म पिप्पा का टीजर हुआ रिलीज

ईशान खट्टर और मृणाल ठाकुर की फिल्म पिप्पा का टीजर रिलीज हुआ है। फिल्म 1971 के युद्ध पर आधारित है। फिल्म में भारत और पाकिस्तान के बीच की जंग को दिखाया गया है। ये फिल्म 02 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर में ईशान खट्टर दमदार अंदाज में नजर आए। ईशान ने धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

ये भी पढ़ें - अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में मनाया 76वां स्वतंत्रता दिवस, महानायक ने दिव्यांग बच्चों संग परफॉर्म किया राष्ट्रीय गान

देशभक्ति के रंग में डूबे बॉलीवुड स्टार्स, बोले- जय हिंद

देशभर में आज 76वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन को आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारों तक अपने अंदाज में मनाया। शाहरुख, सलमान, अक्षय, अभिताभ बच्चन समेत कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर फैंस को बधाई दी। इतना ही नहीं कई स्टार्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल फोटो तक बदली।

डेंगू में भी कंगना ने यूं मनाया आजादी का जश्न

कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने इस बार अपने घर पर आजादी का जश्न मनाया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। लेकिन देश भक्ति की स्पिरिट कम नहीं हुई है। एक्ट्रेस वीडियो में तिरंगा फहराते नजर आ रही है, उनके हाथ में कैनुला लगा देखा जा सकता है। हर कोई कंगना के काम के जज्बे को जानता है। एक्ट्रेस इन दिनों इमरजेंसी की शूटिंग में बिजी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।