लाइव टीवी

Bollywood News Wrap: 32 साल में पहली बार बायॉपिक में नजर आएंगे सलमान, जासूस रवींद्र कौशिक का करेंगे रोल

Updated Jun 17, 2021 | 22:43 IST

Bollywood News Wrap 17 june 2021: बॉलीवुड के दबंग एक्‍टर सलमान खान 32 साल में पहली बार बायोपिक में काम करने जा रहे हैं। मशहूर भारतीय जासूस रवींद्र कौशिक के जीवन पर बनने वाली फ‍िल्‍म में वह नजर आ सकते हैं।

Loading ...
Salman Khan
मुख्य बातें
  • जासूस रवींद्र कौशिक की बायोपिक में सलमान 
  • अमेरिकी लॉन्जरी ब्रांड में जलवा  दिखाएंगी प्रियंका
  • सिद्धार्थ पिठानी को मिली अंतरिम जमानत

Bollywood News Wrap 17 june 2021: 17 जून को बॉलीवुड के दबंग एक्‍टर सलमान खान के फैंस के लिए गुड न्‍यूज आई। खबर ये है कि सलमान खान  32 साल में पहली बार बायोपिक में काम करने जा रहे हैं। मशहूर भारतीय जासूस रवींद्र कौशिक के जीवन पर बनने वाली फ‍िल्‍म में वह नजर आ सकते हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा के बारे में भी खबर आई। प्रियंका अमेरिकी लॉन्जरी ब्रांड विक्टोरिया सीक्रेट (Victoria's Secret) के साथ जुड़ गई हैं। कंपनी ने एक कैंपेन शुरू किया है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा सहित सात महिलाओं को जोड़ा गया है। जानिए अब खबरें विस्‍तार से-

जासूस रवींद्र कौशिक की बायोपिक में सलमान 
सलमान खान डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता (Rajkumar Gupta) की अगली फिल्म में ब्लैक टाइगर के नाम से मशहूर भारतीय जासूस रवींद्र कौशिक का रोल कर सकते हैं। यह पहला मौका होगा जब 32 साल में सलमान खान बायोपिक करते नजर आएंगे। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार,पिंकविला की रिपोर्ट ने इस बात का दावा किया है। राजकुमार गुप्ता पिछले 5 वर्षों से उनके जीवन पर रिसर्च कर रहे हैं और आखिरकार उन्होंने एक पटकथा तैयार की है। 

अमेरिकी लॉन्जरी ब्रांड में जलवा  दिखाएंगी प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवड तक नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जब अमेरिकी लॉन्जरी ब्रांड विक्टोरिया सीक्रेट के कैंपेन में अपना जलवा दिखाएंगी। कंपनी ने एक कैंपेन शुरू किया है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा सहित सात महिलाओं को जोड़ा गया है। विक्टोरिया सीक्रेट ने अपने पॉप्युलर एंजल्स सुपरमॉडल्स को गुडबॉय कह दिया है और सात नई महिलाओं के साथ कैंपेन शुरू करने का फैसला किया है। विक्टोरिया सीक्रेट में प्रियंका चोपड़ा के अलावा Megan Rapinoe, Paloma Essler, Eileen Gu, Valentina Sampaio, Adut Akech, Amanda de Cadenet शामिल हैं।

सिद्धार्थ पिठानी को मिली मिली पैरोल
सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किए गए सिद्धार्थ पिठानी को कोर्ट ने पैरोल दे दी है। कोर्ट ने यह पैरोल उनकी शादी के लिए दी है। कोर्ट द्वारा उसकी शादी के लिए 10 दिन की राहत दी गई है और उसे 2 जुलाई को सरेंडर करना होगा। 

कश्मीर के अग्रिम मोर्चे पर पहुंचे अक्षय कुमार
गुरुवार को अक्षय कुमार उतत्र कश्मीर के गुरेज में सेना के एक अग्रिम पोस्ट पर पहुंचे। अभिनेता ने यहां सीमा की सुरक्षा करते हुए शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी और पोस्ट पर तैनात जवानों एवं अधिकारियों से मिले। जवानों एवं सेना के अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान अभिनेता ने उनका मनोबल बढ़ाया और उनकी वीरता एवं शौर्य की सराहना की। बता दें कि सेना की हौसलाफजाई और उनका मनोबल ऊंचा करने में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार हमेशा आगे रहते हैं। 

सोनू सूद ने बेटे को गिफ्ट में दी 3 करोड़ की कार 
एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने फादर्स डे से पहले अपने बेटे ईशांत को शानदार गिफ्ट दिया है। कहा जा रहा है कि सोनू ने Mercedes Maybach GLS600 ली है, जो एक हफ्ते से भी कम समय पहले लॉन्च की गई थी। कार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सोनू सूद कार की डिलीवरी लेकर अपने बच्चों के साथ घूमने के लिए बाहर ले जाते हैं। यह नई एसयूवी शाइनी ब्लैक फिनिश है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।