लाइव टीवी

Bollywood News 8 Jan 2022: कोरोना की चपेट में आए 3 बॉलीवुड सितारे तो विशाल ददलानी के पिता का हुआ निधन, जानें बॉलीवुड की बड़ी खबरें

Updated Jan 08, 2022 | 21:57 IST

Bollywood Trending Newsmaker 8 January 2022| रिया चक्रवर्ती ने किया लड़कियों को प्रोत्साहित तो नेहा धूपिया-अंगद बेदी ने किया बेटे के नाम का खुलासा। जानें बॉलीवुड की दिनभर की बड़ी खबरें...

Loading ...
बॉलीवुड की बड़ी खबरें।
मुख्य बातें
  • 3 बॉलीवुड सेलेब्स हो हुआ कोरोना
  • नेहा धूपिया-अंगद बेदी ने किया बेटे के नाम का खुलासा
  • जानें बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें

बॉलीवुड सेलेब्स लगातार कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। फिल्म मेकर मधुर भंडारकर ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लोगों से सुरक्षित रहने और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। फिल्म मेकर मधुर भडाकर ने शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है कि वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी के साथ वेटरन अभिनेत्री नफीसा अली खान और फॉर मोर शॉट प्लीज की अभिनेत्री मानवी गगरू की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई हैं। बता दें नफीसा अली तो गोवा के एक अस्पताल में भर्ती हैं। 

नेहा धूपिया-अंगद बेदी ने किया बेटे के नाम का खुलासा
बॉलीवुड के कई कपल अपने बच्चों को लाइम लाइट में लाने से परहेज करते हैं। एक्ट्रेस नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी भी इसी लिस्ट का हिस्सा हैं। अक्टूबर 2020 में एक्ट्रेस ने एक बेटे को जन्म दिया था लेकिन अब तक उन्होंने उसका चेहरा तो दूर उसका नाम तक किसी को रिविल नहीं किया है। अब नेहा ने फाइनली फैंस के सब्र को खत्म करने के लिए अपने बेटे के नाम का खुलासा कर दिया है। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनकी बेटी और पति न्यू बॉर्न बेबी बॉय के साथ स्वीमिंग पूल में नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में नेहा ने लिखा, 'हमारा बेबी बॉय गुरिक।' हालांकि नेहा ने फेस अभी भी नहीं दिखाया है।

डरावना था दीपिका पादुकोण का कोरोना अनुभव
ओमाइक्रोन डर के बीच, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हाल ही में COVID-19 के साथ अपनी लड़ाई के बारे में बात की है जो पिछले साल की है। दीपिका पादुकोण ने उस समय के बारे में बात की, जब वह कोरोना वायरस से संक्रमित थीं। दीपिका पादुकोण का कहना है कि वह समय उनके लिए ‘बेहद कठिन’ था। टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने बताया कि उन्हें दो महीने के लिए काम से ब्रेक लेना पड़ा था। यहां तक कि वो COVID-19 से लड़ाई के बाद शारीरिक रूप से बदल गई थीं और पहचानने योग्य नहीं थीं। दीपिका पादुकोण ने बताया, 'कोविड के बाद का जीवन मेरे लिए पूरी तरह बदल गया था, क्योंकि शारीरिक रूप से, मैं पहचानने योग्य भी नहीं थी। मुझे लगता है कि मुझे जो दवा दी गई थी, वह स्टेरॉयड था, जिसका ये असर हो रहा था। कोरोना अपने-आप में ही अजीब था। मुझे ठीक होने के बाद 2 महीने की छुट्टी लेनी पड़ी, क्योंकि मेरा दिमाग काम नहीं कर रहा था। यह चरण मेरे लिए बहुत कठिन था।'

विशाल डडलानी के पिता का हुआ निधन
भारत मे कोविड एक बार फिर अपने पांव तेजी से पसार रहा है। खबर है कि बॉलीवुड के मशहूर सिंगर विशाल डडलानी के पिता का शुक्रवार की रात को निधन हो गया। वो अपने पिता के अंतिम पलों में उनके साथ नहीं रह पाए इसकी वजह उनका कोविड पॉजिटिव होना रहा। विशाल ने सोशल मीडिया के जरिए अपना दर्द बयां किया है। विशाल डडलानी एक दिन पहले ही कोविड पॉजिटिव हो गए थे। विशाल को अपने पिता के निधन की खबर मिली. वो चाहकर भी अपने पिता के निधन पर अपने घर नहीं जा पा रहे। उन्होंने दुख जताया है कि वो इस बुरे वक्त में अपनी मां का हाथ भी नहीं पकड़ सकते हैं, उन्होंने इसे नाइंसाफी करार दिया है ये किसी भी व्यक्ति के लिए सबसे दुखदाई समय बताया। 

रिया चक्रवर्ती ने किया लड़कियों को प्रोत्साहित
रिया चक्रवर्ती अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं रिया चक्रवर्ती इस साल को पॉजिटिव बनाने की कोशिश कर रही हैं। अब हाल ही में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने लड़कियों को प्रोत्साहित करने के लिए अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने सेल्फ लव की बात की है। रिया ने लड़कियों से इनर ब्यूटी को पहचानने की बात कही हैं और इंस्टाग्राम के फिल्टर जाल से बचने की अपील की है। अभिनेत्री ने लिखा- 'ये सभी लड़कियों के लिए हैं, जेंटल रिमांइडर- आप जैसी ही वैसे ही खूबसूरत हैं। इंस्टा ब्यूटी के फिल्टर के जाल में न पड़े, मुझे आप सभी के डीएम मिले है कि आप कैसा महसूस कर रही हैं। आपको सिर्फ अपने बारे में खूबसूरत महसूस करना है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।