लाइव टीवी

Bollywood News Top 5: अनुष्का शर्मा-विराट कोहली की ब्रेकफास्ट डेट, कंगना रनौत को लगा झटका, जानें बॉलीवुड खबरें

Updated Jun 28, 2021 | 21:16 IST

Bollywood News 28 June 2021 Top 5: अर्जुन कपूर को गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने खास अंदाज में कहा थैंक्यू। कान्स फेस्टिवल में दिखाई जाएगी आदिवासी लड़की पर बनी फिल्म। जानिए आज की बॉलीवुड की बड़ी खबरें।

Loading ...
बॉलीवुड सेलेब्स।
मुख्य बातें
  • कंगना रनौत नहीं सपोर्ट अथॉरिटी के पक्ष में फैसला
  • अर्जुन कपूर को गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने खास अंदाज में कहा थैंक्यू
  • जानिए आज की बॉलीवुड की बड़ी खबरें

कंगना रनौत नहीं सपोर्ट अथॉरिटी के पक्ष में फैसला
कंगना रनौत को बॉम्बे हाई कोर्ट से झटका लगा है। सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपने फैसला पासपोर्ट अथॉरिटी के पक्ष में दिया। जानकारी के अनुसार, कोर्ट ने कंगना के पासपोर्ट रिन्यूअल का मामला पासपोर्ट अथॉरिटी पर छोड़ दिया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद अब पूरी जिम्मेदारी पासपोर्ट अथॉरिटी की है कि वह कंगना का पासपोर्ट रिन्यू करते हैं या नहीं। कंगना को हंगरी जाना है, जहां पर उनकी अपकमिंग फिल्म धाकड़ के कुछ हिस्सों की शूटिंग होनी है। कंगना का पासपोर्ट रिन्यू नहीं हुआ, जिसके कारण वह देश से बाहर नहीं जा सकती। कंगना जब पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए पासपोर्ट अथॉरिटी पहुंची, तो अधिकारियों ने यह तर्क देते हुए पासपोर्ट रिन्यू करने से मना कर दिया कि उनके खिलाफ एक कोर्ट में देशद्रोह का मुकदमा चल रहा है।

अनुष्का-विराट की ब्रेकफास्ट डेट
अनुष्का शर्मा अक्सर अपने पति विराट कोहली के फोटोज-वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब अनुष्का शर्मा ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह विराट कोहली के साथ किसी रेस्ट्रॉ में नजर आ रही हैं। कपल की तस्वीर फैंस को खूब पसंद आ रही है। अनुष्का शर्मा ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें कपल एक रेस्ट्रॉन्ट में नाश्ता करता दिख रहा है। विराट कोहली कप पकड़े हैं तो अनुष्का शर्मा कुछ खाती नजर आ रही हैं। अनुष्का ने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'जब आप जल्दी से नाश्ता कर लेते हैं तो जीता हुआ महसूस करते हैं।' 

कान्स फेस्टिवल में दिखाई जाएगी आदिवासी लड़की पर बनी फिल्म
कान्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड के अलावा रीजनल फिल्म्स का भी बोलबाला हो रहा है। 12 जुलाई को होने वाले इस फिल्म फेस्टिवल में 'धूम्ककुड़िया' प्रदर्शित होने जा रही है। धूम्ककुड़िया 14 साल की आदिवासी लड़की की कहानी है, जिसका 100 से ज्यादा बार रेप हुआ था। फिल्म के डायरेक्टर नंदलाल ने बताया कि फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। नंदलाल नायक साल 2003 में अमेरिका से आदिवासी लोक संगीत के रिसर्च के सिलसिले में अपने गांव लौटे थे। इस दौरान वह 14 साल की एक लड़की से मिले थे। यह बच्ची बेहद शांत और किसी भी चीज को लेकर इच्छुक नहीं थी। नंदलाल ने जब लड़की का विश्वास जीता तो उसन बताया कि उसे मानव तस्करी के जरिए दिल्ली लाया गया।

केआरके ने अब शाहरुख खान पर साधा निशाना
मूवी क्रिटिक और बिग बॉस के कंटेस्टेंट कमाल आर खान सोशल मीडिया पर अपने बयानों के कारण विवादों में रहते हैं। केआरके ने सलमान खान के बाद अब शाहरुख खान को टारगेट किया है। केआरके ने एक के बाद एक ट्वीट किए हैं। अपने पहले ट्वीट में केआरके ने लिखा, 'मैं समझ नहीं पा रहा  हूं कि शाहरुख साउथ के डायरेक्टर एटली के साथ काम कर रहे हैं, जिन्हें हिंदी ऑडियंस की च्वाइस के बारे में कुछ नहीं पता है। ये शाहरुख खान की सबसे बड़ी समस्या है वह स्टोरी के बजाए मेकर्स पर भरोसा कर रहे हैं। फैंस उन्हें पठान आदि जैसी मसाला फिल्मों में पसंद नहीं करेंगे।' केआरके ने लिखा, 'अगर मैं शाहरुख खान को लेकर फिल्म डायरेक्ट करुंगा तो वह फिल्म एक हजार करोड़ रुपए का लाइफटाइम बिजनेस करेंगी। शाहरुख को लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ बोलना पड़ेगा। मैंने कई एक्टर्स को फिल्म की कहानी बताई पर किसी ने पाकिस्तान के खिलाफ नहीं बोला। केवल अमितिभ बच्चन को ये पसंद आई और फिल्म प्रोड्यूस करने का वादा किया।'

अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के लिए एक खास बात 
बॉलीवुड इंडस्ट्री के लव बर्ड्स अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा हर दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं। अर्जुन के लिए मलाइका के पोस्ट ने सभी की नजरें अपनी तरफ खींच ली थीं। अपने जन्मदिन के 2 दिन बाद अर्जुन कपूर ने सभी लोगों को शुक्रिया अदा किया है, लेकिन मलाइका अरोड़ा के लिए अर्जुन कपूर ने एक खास बात लिखी है जिसने सभी का दिल जीत लिया है। अर्जुन कपूर ने यह बताया कि यह फोटो उनकी लेडी लव ने क्लिक की है जिस पर सभी का दिल आ गया है। इससे यह जाहिर होता है कि मलाइका, अर्जुन कपूर के साथ रह कर ‌ग्रूम कर रही हैं और नई-नई चीजें सीख रही हैं। सभी को अपने जन्मदिन के बधाई के लिए शुक्रिया अदा करते हुए अर्जुन कपूर ने बताया कि पिछले साल वह खो गए थे, थक गए थे और कंफ्यूज्ड थे लेकिन इस साल उनके अंदर एक नई ऊर्जा और कुछ करने की चाह है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।