लाइव टीवी

सरोज खान के निधन से बॉलीवुड में शोक, अक्षय कुमार- अमिताभ बच्चन समेत तमाम सेलेब्स ने जताया दुख

Updated Jul 03, 2020 | 08:27 IST

Bollywood Reaction on Saroj Khan Death: बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन से बॉलीवुड में शोक है। उनके निधन के बाद तमाम सेलेब्स ने पोस्ट कर दुख जताया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Saroj Khan
मुख्य बातें
  • जानी मानी कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन
  • सरोज खान के निधन से बॉलीवुड में शोक
  • सरोज खान के निधन पर सोलेब्स ने किए ये पोस्ट

बॉलीवुड की जानी मानी कोरियोग्राफर सरोज खान का आज (शुक्रवार को) कार्डिएक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। वो पिछले कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थीं। सरोज खान के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। सरोज खान के निधन पर सेलेब्स सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शोक जता रहे हैं।

अक्षय कुमार ने सरोज खान के निधन पर ट्वीट कर लिखा, 'इस दुखद खबर के साथ सो कर उठा कि लिजेंड्री सरोज खान जी का निधन हो गया। उन्होंने डांस को इतना आसान बनाया था जैसे हर कोई डांस कर सकता है, यह इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।' तो वहीं अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, 'हाथ जुड़े हैं... मन अशांत। प्रार्थना।'

मनीषा कोइराना ने ट्वीट कर लिखा लिखा, 'सुबह सुबह यह बहुत दुखद खबर आई है। मैं बचपन से ट्रेंड इंडियन क्लासिक डांस सीखा, वो ही थीं जिन्होंने मेरे फिल्म जॉइन करने के बाद फिल्म डांस सिखाया, जिसकी मुझे जरा भी जानकारी नहीं थी। वो महान गुरु थीं। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे सरोज जी।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।