लाइव टीवी

Bollywood TV News 20 April 2021: जानिए 20 अप्रैल की बॉलीवुड और टीवी की बड़ी खबरें, केवल एक क्लिक पर...

Updated Apr 20, 2021 | 20:28 IST

Bollywood News 20 April 2021: बॉलीवुड और टीवी जगत में आज का दिन काफी हलचल भरा रहा। गोविंदा की फ‍िल्‍म जिस देश में गंगा रहता है में सन्‍नाटा का रोल निभाने वाले किशोर नंदलास्कर का निधन हो गया।

Loading ...
20 April Bollywood News
मुख्य बातें
  • अजय देवगन ने अपने डिजिटल डेब्यू की घोषणा कर दी है।
  • प्रियंका चोपड़ा ने सभी से घर के अंदर ही रहने की अपील की है। 
  • नकुल मेहता की वाइफ ने बताया कि उनके बेटे की सर्जरी हुई है।

मुंबई.बॉलीवुड और टीवी जगत में आज का दिन काफी हलचल भरा रहा। गोविंदा की फ‍िल्‍म जिस देश में गंगा रहता है में सन्‍नाटा का रोल निभाने वाले किशोर नंदलास्कर का निधन हो गया। इतना ही नहीं टीवी की दिग्‍गज अदाकारा हिना खान के पिता भी दुनिया में नहीं रहे। 

अभिनेता किशोर नंदलास्कर का निधन

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की फ‍िल्‍म जिस देश में गंगा रहता है में सन्‍नाटा का रोल निभाने वाले अभिनेता किशोर नंदलास्कर का निधन  हो गया है। किशोर कोरोना से जूझ रहे थे। जानकारी के अनुसार दोपहर 12:30 मिनट पर उनका निधन हुआ। किशोर को कोरोना संक्रमित होने का पता चलने के बाद ठाणे के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां मंगलवार दोपहर करीब 12.30 बजे उनका निधन हो गया।

हिना खान के पिता का कार्डिएक अरेस्‍ट से निधन

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान के पापा का निधन हो गया है। ये रिश्ता क्या कहलाता है की अभिनेत्री हिना खान के पिता की मृत्यु उनके मुंबई के घर पर कार्डियक अरेस्ट ( Cardiac Arrest ) के कारण हुई है। पिता के निधन के बाद हिना खान का पूरा परिवार टूट गया है और बुरी तरह सदमे में है! हिना खान के पिता के निधन की खबर सुनकर उनके फैंस चिंतित हो उठे हैं। फैंस सोशल मीडिया के माध्‍यम से हिना खान की हिम्‍मत बांधने का काम कर रहे हैं। 

फिल्म हलचल के सीक्‍वेल पर चल रहा काम

फिल्म हलचल के सीक्वल की भी जल्द ही शूटिंग शुरु होने वाली है। यह फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी। हलचल एक मल्टी स्टारर फिल्म थी, इसमें अमरीश पुरी, अक्षय खन्ना, परेश रावल, जैकी श्रॉफ, अरबाज खान, सुनील शेट्टी और अरशद वारसी समेत करीना कपूर मुख्य भूमिका में थी। यह फिल्म भी अभी स्क्रिपिटिंग स्टेज में है। 

अजय देवगन ने अपने डिजिटल डेब्यू की घोषणा की

अजय देवगन ने अपने डिजिटल डेब्यू की घोषणा कर दी है। वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने सभी से घर के अंदर ही रहने की अपील की है। अजय देवगन ने अपनी बेटी न्यासा के बर्थडे के मौके पर अपने डिजिटल डेब्यू की घोषणा कर दी है। अजय देवगन वेब सीरीज रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस में नजर आने वाले हैं। अजय देवगन ने वेब सीरीज से अपना फर्स्ट लुक भी शेयर किया है। ये वेब सीरीज एक क्राइम थ्रिलर होगी। ये डिज्नी प्लस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इसे स्कैम जैसी वेब सीरीज के मेकर्स बना रहे हैं। 

प्रियंका चोपड़ा ने की अपील 
प्रियंका चोपड़ा ने लोगों से अपील की है कि वह घर पर ही रहें। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा ने एक लंबा नोट लिखा- भारत में कोविड की परिस्थिति बेहद खराब हो गई है। मैं देश में कई कहानियां देख रही हूं। परिस्थिति हमारे हाथ से निकल गई है। 

प्रियंका चोपड़ा आगे लिखते हैं, 'मैं आपसे प्रार्थना करती हूं कि घर पर ही रहें। ये सुनिश्चित करें कि सभी लोग घर पर ही रहें। अगर आपको बाहर निकलना है तो मास्क पहने। जब आपकी बारी आए तो वैक्सिन जरूर लगाएं।'

18 साल की हुईं न्यासा देवगन
अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन 18 साल की हो गई हैं। काजोल ने न्यासा की बचपन की फोटो शेयर कर लिखा, 'मैं बेहद नर्वस थीं जब तुम पैदा हुई। ये मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी परीक्षा थी। आज तुम बड़ी हो गई तो मैं कह सकती हूं कि मैं इस परीक्षा में पास हो गई हूं।'

अजय देवगन ने भी न्यासा की फोटो शेयर की। अजय ने फोटो शेयर कर लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे न्यासा, इस मुश्किल भरे समय में ऐसे छोटी खुशी सारा स्ट्रेस तोड़ देती है। इसके अलावा उन सभी के लिए दुआएं मांगता हूं जिन्हें इस वक्त जरूरत है.’

शादी पर बोले संकेत भोसले 
डॉक्टर संकेत भोसले और सुगंधा मिश्रा इसी महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। संकेत और सुगंधा ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की थी। अब शादी को लेकर संकेत ने फनी वीडियो शेयर किया है। 

वीडियो शेयर करते हुए डा. संकेत भोंसले ने पोस्ट में लिखा, ' एक्जाम जैसा लग रहा है।' इस पोस्ट के साथ उन्होंने हैशटैग के साथ #Future #plans लिखा है।

नकुल मेहता के बेटे की सर्जरी  
नकुल मेहता और जानकी पारेख इस साल बेटे के पेरेंट्स बने थे। नकुल की वाइफ ने बताया कि उनके बेटे की सर्जरी हुई है। जानकी पारेख ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'तीन हफ्ते पहले हमें सूफी की बीमारी के बारे में पता चला और डॉक्टरों ने तत्काल सर्जरी के लिए कहा।'

जानकी पारेख ने आगे लिखा, 'मेरे बच्चे को सर्जरी से गुजरना पड़ेगा यह बात सोचकर मेरा मन दुखी हो गया। आंसुओं को रोककर मैंने फैसला किया कि मैं अपने बच्चे को सर्जरी के लिए तैयार होंगी। '

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।