लाइव टीवी

Bollywood Weekly News: करवा चौथ पर रत्ना पाठक शाह का विवादित बयान, जानिए बॉलीवुड की इस हफ्ते की बड़ी खबरें

Updated Jul 31, 2022 | 13:03 IST

Top Bollywood Weekly News in Hindi 24 July-31 July 2022: एक विलेन रिटर्न्स इस शुक्रवार रिलीज हो गई है। कॉफी विद करण सीजन सात में विजय देवराकोंडा ने खोले ये राज। जानिए बॉलीवुड की इस हफ्ते की बड़ी खबरें।

Loading ...
Ratna Pathak Shah
मुख्य बातें
  • एक विलेन रिटर्न्स ने दो दिन में किया 14 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन।
  • रश्मिका मंदाना से अफेयर पर विजय देवराकोंडा ने तोड़ी चुप्पी।
  • लाल सिंह चड्ढा को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं यूजर्स।

Top Bollywood Weekly News in Hindi 24 July- 31 July 2022: अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स रिलीज हो गई है। जान्हवी कपूर की फिल्म गुड लक जेरी ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है। वहीं, कॉफी विद करण के सातवें सीजन के चौथे एपिसोड में विजय देवराकोंडा और अनन्या पांडे ने कई राज खोले। वहीं, तनुश्री दत्ता ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के जरिए एक बार फिर नाना पाटेकर पर संगीन आरोप लगाए हैं। जानिए बॉलीवुड की बड़ी खबरें। 

साल 2014 में आई फिल्म एक विलेन का सीक्वल एक विलेन रिटर्न्स (Ek Villain Returns Box Office) रिलीज हो गई है। फिल्म में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर,  तारा सुतारिया और दिशा पाटनी लीड रोल में हैं। फिल्म ने दो दिन में 14.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक एक विलेन रिटर्न्स ने पहले दिन 7.47 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 7.47 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म के तीसरे दिन यानी रविवार की कमाई पर सबकी नजरें टिकी हुई है।       

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ बॉयकॉट लाल सिंह चड्ढा
आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इससे पहले ही सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे बॉयकॉट करने की डिमांड कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के दौरान आमिर खान तुर्की के राष्ट्रपति और उनकी वाइफ से मिले थे।  आमिर खान ने भारत को हल्के में लिया है। कभी माफ न करें।' वहीं, एक यूजर ने आमिर खान के पुराने बयान को याद दिलाते हुए लिखा, 'याद है आमिर खान ने कहा था कि वह अपनी पत्नी के साथ भारत में सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं। अब क्यों अपनी फिल्म रिलीज कर रहे हैं।'   

रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरी विद्या बालन 
रणवीर सिंह न्यूड फोटोशूट के कारण चर्चा में हैं। इस मामले में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। हालांकि, कई सितारों ने रणवीर सिंह का सपोर्ट भी किया है। विद्या बालन ने हाल ही में एक बुक लॉन्च इवेंट के दौरान रणवीर सिंह का सपोर्ट करते हुए कहा, 'समस्या क्या है। पहली बार कोई आदमी ऐसा कर रहा है। हम लोगों को भी अपनी आंखें सीखने दें।' वहीं, रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत पर विद्या ने कहा, 'शायद उन लोगों के पास काम नहीं है। इस कारण वह इन चीजों में अपना वक्त बर्बाद कर रहे हैं। अगर आपको अच्छा नहीं लग रहा तो मत देखें या पेपर बंद कर दें।' 

Also Read: विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना के साथ अपने रिश्ते पर दी सफाई, कॉफी विद करण 7 में की खुलकर बात    

रत्ना पाठक शाह का विवादित बयान
रत्ना पाठक शाह ने करवाचौथ पर विवादित बयान दिया है। रत्ना पाठक ने एक इंटरव्यू में कहा, 'हमारा समाज बहुत ही रुढ़ीवादी होता जा रहा है। मैं शिद्दत से ये चीज महसूस कर रही हूं। हम अंधविश्वासी भी होते जा रहा हैं। हम लोगों को ये मानने पर मजबूर किया जा रहा है कि धर्म जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आज तक किसी ने मुझसे किसी से नहीं पूछा कि करवा चौथ का व्रत क्यों नहीं कर रहीं हैं आप? पिछले साल पहली बार किसी ने मुझसे पूछा। मैंने सोचा, 'पागल हूं क्या? अजीब नहीं है पढ़ी-लिखी महिलाएं भी पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं।'

रश्मिका मंदाना से अफेयर पर बोले विजय देवराकोंडा
कॉफी विद करण सीजन सात के चौथे एपिसोड में विजय देवराकोंडा और अनन्या पांडे शामिल हुए थे। इस दौरान दोनों ने विजय देवराकोंडा ने रश्मिका मंदाना के साथ कथित अफेयर पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। 

विजय देवराकोंडा ने कॉफी विद करण में कहा, 'मैंने अपने करियर की शुरुआत रश्मिका मंदाना से की है। रश्मिका मंदाना बहुत प्यारी है। वह एक अच्छी दोस्ती है। फिल्मों में काम करते हुए आप बहुत जल्दी करीब आ जाते हैं। आपकी बॉन्डिंग हो जाती है।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।