लाइव टीवी

Malaika Arora संग Arjun Kapoor का रिश्‍ता बोनी कपूर को नहीं भाया, बेटे को दी थी दूर रहने की सलाह

Updated Jun 25, 2021 | 13:10 IST

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और सोशल मीडिया से लेकर कई इवेंट्स तक में दोनों के बीच का बॉन्ड देखने को मिलता है।

Loading ...
Malaika arora and Arjun Kapoor
मुख्य बातें
  • खान परिवार से रिश्ता टूटने के बाद लगातार मलाइका के करीब आए अर्जुन कपूर
  • दोनों इन द‍िनों खुलेआम फरमाते हैं एक दूसरे से इश्‍क, अक्‍सर आते हैं साथ नजर
  • चाचा अनिल कपूर ने रिश्‍ते को अपनाया लेकिन बोनी ने अर्जुन को दी थी वॉर्निंग

Boney kapoor was not happy with arjun kapoor and malaika arora relationship: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और सोशल मीडिया से लेकर कई इवेंट्स तक में दोनों के बीच का बॉन्ड देखने को मिलता है। दोनों के रिश्ते पर मुहर लगने के बाद से ही उनकी शादी की खबरें भी लगातार सामने आती रहती हैं हालांकि उनका कहना है कि वो अभी शादी नहीं कर रहे हैं।

अर्जुन यह साफ कर चुके हैं कि जब वो शादी करेंगे तब उसे छुपाएंगे नहीं और वो शादी तभी करेंगे जब इसके लिए तैयार होंगे। बता दें कि अर्जुन उम्र में मलाइका से करीब 12 साल छोटे हैं लेकिन उनकी उम्र के फासले का उनके रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ता।

दोनों एक दूसरे के बेहद करीब हैं और जब ये बात उनके परिवार के सामने आई थी तो सभी को हैरानी हुई थी। सलमान खान के बड़े भाई अरबाज़ खान और मलाइका अरोड़ा साल 2016 में एक-दूसरे से अलग हो गए थे। इनके अलगाव के बाद अर्जुन कपूर और मलाइका के बीच नज़दीकियां बढ़ने लगी थीं।

कहा जाता है कि अर्जुन कपूर के चाचा इस रिश्‍ते से खुश हैं क्‍योंकि उन्‍हें लगता है कि भतीजा खुश है तो सब जायज है। भले ही अनिल इस रिश्‍ते से खुश होंगे लेकिन अर्जुन के पिता बोनी कपूर इस रिश्ते से खुश नहीं है। 

सुनने में आया था कि जब दोनों के बीच करीबी की बात आम हुई थी तो बोनी ने अर्जुन से कहा था कि वो मलाइका से दूर रहें। दरअसल, बोनी को इस बात का डर था कि सलमान खान की भाभी को डेट करने के चलते अर्जुन का करियर खराब हो सकता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।