लाइव टीवी

बेटे Arjun Kapoor और Malaika के रिश्ते से खुश नहीं थे Boney Kapoor, दूर रहने की दी थी वॉर्निंग

प्रदीप कुमार तिवारी | सीनियर रिपोर्टर
Updated Jun 20, 2020 | 12:50 IST

Boney Kapoor on Malaika and Arjun Relationship: अरबाज़ खान से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच लगातार नजदीकियां बढ़ने की खबरें सामने आई थीं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते पर क्या बोले थे बोनी कपूर
मुख्य बातें
  • अरबाज़ खान से साल 2016 में अलग हो गई थीं मलाइका अरोड़ा
  • खान परिवार से रिश्ता टूटने के बाद लगातार मलाइका के करीब आए अर्जुन कपूर
  • परिवार में कुछ लोग नाखुश, पिता बोनी कपूर ने बेटे को दी थी चेतावनी

मुंबई: सलमान खान के बड़े भाई अरबाज़ खान और मलाइका अरोड़ा साल 2016 में एक-दूसरे से अलग हो गए थे। इनके अलगाव के बाद अर्जुन कपूर और मलाइका के बीच नज़दीकियां बढ़ने लगीं। दोनों को कई मौकों पर एक-साथ स्पॉट भी किया गया है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिश्तों को लेकर मीडिया में चर्चा का विषय बने। अर्जुन और मलाइका को पार्टी और आउटिंग करते देखा जाता रहा है।

मीडिया ने कई बार इन दोनों से उनके रिलेशन के बारे में पूछा लेकिन किसी ने भी प्यार में होने की बात नहीं कबूली। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन कपूर को ही तलाक की वजह माना गया है। हालांकि, इन दोनों के रिश्ते से न तो खान परिवार खुश है और न ही खुद अर्जुन कपूर के पापा बोनी कपूर।

अनिल कपूर बोले- भतीजा खुश तो मैं खुश:
चाचा अनिल कपूर ने एक इंटरव्यू में भतीजे अर्जुन और मलाइका के रिश्ते को ग्रीन सिग्नल दे दिया था. जी हां, उन्होंने जिस तरह से जवाब दिया है उसके बाद तो ऐसा ही लगा कि वह इस रिश्ते से वो खुश हैं। अनिल ने अपने जवाब में कहा था कि, 'अगर मेरा भतीजा खुश है तो मैं भी खुश हूं। इस मामले पर फिलहाल मैं कोई कमेंट नहीं करना चाहूंगा लेकिन एक परिवार के तौर पर अर्जुन की जिंदगी में खुशी आने से मुझे भी खुशी होगी।'

नाखुश बोनी कपूर ने दी थी चेतावनी:
भले ही अनिल ने इस रिश्ते पर मंजूरी दें दी हो लेकिन अर्जुन के पिता उनके रिश्ते से खुश नहीं है। ऐसा सुनने में आया है कि मलाइका और अर्जुन के रिश्ते से पिता बोनी कपूर खुश नहीं हैं। सुनने में तो ये भी आया है कि जब दो साल पहले दोनों के रिश्ते की खबर आई थी तो बोनी ने अर्जुन से कहा था कि वो मलाइका से दूर रहें। दरअसल, बोनी को इस बात का डर था कि सलमान खान की भाभी को डेट करने के चलते अर्जुन का करियर खराब हो सकता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।