लाइव टीवी

Box Office Report: छह महीने में बॉलीवुड को 200 करोड़ रुपए का नुकसान, बॉक्स ऑफिस पर कमाई 1400 करोड़ रुपए

Updated Jul 02, 2022 | 07:33 IST

Box Office Collection Report: बॉलीवुड को साल 2022 के शुरुआती छह महीने में 200 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ। जानिए कैसा रहा बॉक्स ऑफिस के लिए साल 2022 के शुरुआती छह महीने...

Loading ...
Box Office Report
मुख्य बातें
  • साल 2022 के शुरुआती छह महीने में बॉलीवुड के 1600 करोड़ रुपए दांव पर लगे थे।
  • बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती छह महीने में बॉलीवुड को 200 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।
  • द कश्मीर फाइल्स ने सबसे ज्यादा 252 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

Box Office Report 2022: साल 2022 का आधा पड़ाव पार हो गया है। कोरोना काल के बाद साल 2022 बॉलीवुड के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया था। पिछले दो साल से अटकी कई फिल्में थिएटर पर रिलीज हुई। लेकिन, शुरुआती छह महीने में भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म इंडस्ट्री को निराशा ही हाथ लगी है। जनवरी से लेकर जुलाई तक बॉलीवुड के 1600 करोड़ रुपए दांव पर लगे थे। इनमें से केवल 1400 करोड़ रुपए ही रिकवर हो सके हैं। 

गौरतलब है कि साल 2022 की शुरुआत में कोरोना की तीसरी लहर के कारण कई शहरों में थिएटर बंद हो गए थे। इसके बाद कई फिल्मों की रिलीज डेट टाली गई। इसके बाद फरवरी में आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) रिलीज हुई थी। गंगूबाई काठियावाड़ी ने 209.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। भारत में फिल्म ने 153.69 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं, मई में कश्मीर फाइल्स और आरआरआर की धूम रही। द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 252 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। 

Also Read: आठ दिन में 60 करोड़ के करीब पहुंची 'जुग जुग जियो', जानें अब तक कितनी हुई कमाई

फ्लॉप रही ये बड़ी फिल्में
साल 2022 के छह महीने में कई बड़ी स्टार्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। अक्षय कुमार की बच्चन पांडे और सम्राट पृथ्वीराज बुरी तरह फ्लॉप रही। इसके अलावा कंगना रनौत की धाकड़ी, शाहिद कपूर की जर्सी, जॉन अब्राहम की अटैक बुरी तरह फ्लॉप रही। वहीं, ईद के मौके पर रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म रनवे 34, टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 भी अपनी लागत नहीं निकाल पाई। द कश्मीर फाइल्स के बाद कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया साल 2022 में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म हैं। वहीं, वरुण धवन की फिल्म जुग-जुग जियो भी बॉक्स ऑफिस पर जमी है।

साउथ की फिल्मों का चला जादू
साल 2022 के पहली छमाही में साउथ की फिल्मों ने कई बड़ी सितारों की फिल्मों को धूल चटा दी।  एस.एस.राजामौली की फिल्म आरआरआर (RRR Box Office) के हिंदी वर्जन ने 275 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन किया। केजीएफ 2 साल 2022 की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई।

केजीएफ 2 (KGF 2 Box Office)के हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर 430 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया। ये बाहुबली 2 के बाद बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। वहीं, अगले छह महीने में बॉलीवुड के लगभग 2500 करोड़ रुपए दांव पर लगे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।