लाइव टीवी

तलाक के बाद इन सितारों को भाईं विदेशी बालाएं, सलमान के भाई अरबाज तक पर चला जादू

Updated Dec 30, 2021 | 07:43 IST

एंटरटेनमेंट जगत में ऐसे कई सितारे हैं जिनका तलाक हुआ और इसके बाद वो विदेशी महिला संग प्यार में पड़ गए। इस लिस्ट में कई नामी एक्टर्स भी शामिल हैं। देखें ये लिस्ट।

Loading ...
Actors Who Fell in Love with Foreigners
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड से लेकर छोटे पर्दे तक ऐसे कई सेलेब्स हैं जिनका दिल विदेशी महिला पर आया।
  • अरबाज खान भी विदेशी महिला जॉर्जिया को कर रहे हैं डेट।
  • जानें इस लिस्ट में कौन- कौन से एक्टर्स हैं शामिल।

एंटरटेनमेंट जगत में ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्होंने एक से ज्यादा बार शादी की। तो वहीं इनमें से कुछ ऐसे हैं जिन्होंने दूसरी बार विदेशी मूल की महिला को अपना साथी चुना। जहां कुछ सेलेब्स शादी के बंधन में बंध गए तो वहीं कुछ लिव- इन रिलेशनशिप में हैं। आइए जानते हैं इन एक्टर्स के बारे में।

अर्जुन रामपाल

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने साल 1998 में मेहर जेसिया संग शादी की थी और दोनों की दो बेटियां भी हैं लेकिन शादी के 20 साल बाद दोनों अलग हो गए। मेहर से अलग होने के बाद अप्रैल 2019 में अर्जुन रामपाल ने यह अनाउंसमेंट की कि उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स प्रेग्नेंट हैं। इसके बाद गैब्रिएला ने जुलाई 2019 में बेटे को जन्म दिया। दोनों ने अब तक शादी नहीं की है। 

अरबाज खान

एक्टर अरबाज खान ने साल 1998 में मलाइका अरोड़ा संग शादी की थी और दोनों का एक बेटा अरहान खान भी हुआ। साल 2017 में मलाइका और अरबाज का तलाक हो गया। मलाइका से अलग होने के बाद अरबाज जॉर्जिया एंड्रियानी संग रिलेशनशिप में हैं। 

Also Read: अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने डिलीवरी के 11 दिन बाद ही किया ट्रांसफॉर्मेशन

राहुल महाजन

राहुल महाजन ने साल 2006 में श्वेता सिंह से शादी की थी लेकिन साल 2008 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद साल 2010 में राहुल ने डिंपी गांगुली से शादी की और साल 2015 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद साल 2018 में राहुल ने रूसी मॉडल नताल्या इलीना से शादी कर ली।

Also Read: बेहद ग्लैमरस हैं अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया, शेयर करती हैं बोल्ड फोटोज

पवन कल्याण

साउथ के एक्टर पवन कल्याण ने साल 1997 में नंदिनी से पहली शादी की और 2008 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद कल्याण ने साल 2009 में रेणु देसाई से शादी की जिनके साथ वो 8 साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों के दो बच्चे हैं अक बेटा अकीरा और बेटी आद्या। लेकिन साल 2012 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद कल्याण ने रूसी नागरिक अन्ना लेजनेवा से शादी की और दोनों के दो बच्चे हैं। 

विंदू दारा सिंह

विंदू दारा सिंह ने एक्ट्रेस फराह नाज से शादी की थी और दोनों का एक बेटा भी हुआ। हालांकि बाद में दोनों की राहें अलग हो गईं और विंदू ने डीना उमारोवा से शादी कर ली और दोनों की एक बेटी है।

रघु राम

रघु राम ने एक्ट्रेस सुगंधा गर्ग से शादी थी लेकिन साल 2018 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद साल 2018 में ही रघु राम ने इटैलियन-कैनेडियन सिंगर नताली डि लुसियो से शादी कर ली। 08 जनवरी 2020 को दोनों का एक बेटा हुआ।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।