लाइव टीवी

Patna Shukla Cast: 'पटना शुक्ला' में रवीना टंडन संग नजर आएंगे 'आश्रम' के भोपा स्वामी, जानें कैसा होगा रोल?

Updated Sep 23, 2022 | 18:32 IST

Chandan Roy Sanyal in Patna Shukla: अरबाज खान ने अपनी अगली फिल्म 'पटना शुक्ला' की घोषणा हाल ही में की है। यह एक सामाजिक ड्रामा है जिसमें रवीना टंडन और चंदन रॉय सान्याल लीड रोल निभाने वाले हैं।

Loading ...
Chandan roy sanyal in Patna Shukla

Chandan Roy Sanyal in Patna Shukla: निर्माता बने बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान ने अपनी अगली फिल्म 'पटना शुक्ला' की घोषणा हाल ही में की है। यह एक सामाजिक ड्रामा है जिसमें रवीना टंडन लीड रोल निभाने वाली हैं। पटना शुक्ला' में वे सभी सामग्रियां हैं जो एक भारतीय दर्शक देखना चाहता है। वहीं जानकारी मिल रही है कि इस फिल्म में आश्रम वेबसीरीज के भोपा स्वामी यानी चंदन रॉय सान्याल भी अहम भूमिका निभाने वाले हैं। 

बिहार पर आधारित इस फिल्म में चंदन एक वकील की भूमिका निभाएंगे। अपने रोल के बारे में चंदन रॉय सान्याल कहते हैं मैं पटना शुक्ला में एक वकील की भूमिका निभाने के लिए बहुत उत्साहित हूं, यह फिल्म एक आदर्श मनोरंजन है। चंदन रॉय सान्याल को आश्रम वेबसीरीज की बदौलत जबरदस्त लोकप्रियता मिली है और इसके बाद फैंस उनके स्क्रीन पर आने का इंतजार करते हैं। 

प्रकाश झा के निर्देशन में बनी इस सीरीज में बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल बाबा निराला के रोल में हैं। शो के तीनों सीजन में उनके सबसे करीबी भोपा स्वामी का रोल चंदन रॉय सान्याल ने किया है।

Aashram की सफलता पर बोले चंदन रॉय सान्याल, पता नहीं था, 'भोपा स्वामी', 'जपनाम' शब्द बन जाएंगे

फिल्म पटना शुक्ला में दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक, मानव विज, आश्रम वेबसीरीज के भोपा स्वामी यानी चंदन रॉय सान्याल, जतिन गोस्वामी और अनुष्का कौशिक भी हैं। 'पटना शुक्ला' अगले साल रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।

चंदन की आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह 'वो 3 दिन', श्रृंखला 'कर्मयुद्ध', 'आश्रम' सीजन 4, अमेजॅन प्राइम की 'लखोट' और कुछ और अघोषित परियोजनाएं शामिल हैं।  चंदन रॉय सान्याल ने 2006 में आई फिल्म रंग दे बसंती से एक छोटे से किरदार से फिल्मों में एंट्री की थी। उन्होंने खुद को स्थापित करने के लिए काफी स्ट्रगल किया है। उन दिनों को याद करते हुए वह कहते हैं कि उस समय बड़ी चिंता अपने फ्लैट का किराया भरने की थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।