लाइव टीवी

Children's Day 2021: Alia Bhatt से लेकर Deepika Padukone तक, बचपन में ऐसे दिखते थे ये सेलेब्स, क्या पहचान पा रहे हैं आप?

Updated Nov 14, 2021 | 06:04 IST

Celebs Childhood Photos: देशभर में 14 नवंबर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर देखिए रणबीर, करीना से दीपिका पादुकोण तक। बचपन में कैसे दिखते थे आपके पसंदीदा सितारे...

Loading ...
Celebs Childhood Photos
मुख्य बातें
  • देशभर में आज बाल दिवस मनाया जा रहा है।
  • सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर अपनी बचपन की फोटोज शेयर कर रहे हैं।
  • देखिए बचपन में कितने क्यूट लगते थे आपके पसंदीदा सितारे।

मुंबई. 14 नवंबर का दिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन होता है। बॉलीवुड में कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपने बचपन की फोटोज शेयर करते हैं। जानिए बचपन में कैसे लगते थे आपके फेवरेट सेलेब्स। 

आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपनी बचपन की फोटो शेयर की थी। आलिया भट्ट ने तस्वीर शेयर करते हुए छोटा सा कैप्शन लिखा, 'कुछ प्यार फैलाओ।' आलिया ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म संघर्ष में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने प्रीति जिंटा के बचपन का किरदार निभाया था। 

टाइगर श्रॉफ 
टाइगर श्रॉफ की मम्मी आयशा श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर अपने बच्चों की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। इस फोटो में टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ उन्हें और उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ को गोद में उठाते हुए नजर आ रहे हैं। 

सारा अली खान
सारा अली खान सोशल मीडिया सबसे अधिक एक्टिव और फॉलो की जाने वाली एक्ट्रेस हैं। सारा अली खान सोशल मीडिया पर अपने बचपन की कई फोटोज शेयर करती है। सारा अली खान की इन फोटोज देखकर साफ पता चलता है कि वह बचपन से ही एक एक्ट्रेस बनना चाहती थीं।

ऋतिक रोशन 
ऋतिक रोशन ने अपने करियर की शुरुआत अपने पिता राकेश रोशन की फिल्म साल 1980 में 'आशा' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। 1986 में आई फिल्म 'भगवान दादा' में भी उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। ऋतिक बचपन से ही बेहद क्यूट थे।
 

आमिर खान
आमिर खान ने भी अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। साल 1973 में आई फिल्म 'यादों की बारात' से उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपना फिल्म करियर शुरू की थी। फिल्म में वह बेहद क्यूट लग रहे हैं।

जान्हवी कपूर 
जान्हवी कपूर अपनी मम्मी श्रीदेवी के काफी क्लोज थीं। इसी कारण सोशल मीडिया पर वह अपनी मम्मी तो कभी अपने पापा के साथ बचपन की फोटोज शेयर करती हैं। जान्हवी कपूर बचपन की फोटो में बेहद क्यूट लग रही हैं। 

दीपिका पादुकोण 
दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर अपनी बचपन की कई फोटोज शेयर कर चुकी हैं। कुछ फोटोज में वह अपने पिता प्रकाश पादुकोण के साथ नजर आ रही हैं। रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि दीपिका बचपन में बहुत क्यूट लगती थीं। वह चाहते हैं कि उनकी भी एक ऐसी ही क्यूट बच्ची हो। 

   
करीना कपूर और रणबीर कपूर
करीना कपूर की बचपन की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। फैंस का कहना है कि करीना कपूर बचपन में बिल्कुल तैमूर अली खान की तरह दिखाई देती हैं। 

करीना कपूर के भाई रणबीर कपूर भी उन्हीं की तरह बचपन में बेहद क्यूट लगते थे। रणबीर कपूर और करीना कपूर बचपन से ही काफी अच्छे दोस्त हैं। रणबीर ने बताया था कि दोनों बचपन में काफी खेलते थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।