लाइव टीवी

Christmas Box office: बीते पांच साल में क्रिसमस पर ऐसी रही है फ‍िल्‍मों की कमाई, तोड़ डाले सारे कीर्तिमान

Updated Dec 24, 2020 | 11:01 IST

Christmas Box office collection: इस साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघर सूने रहेंगे लेकिन हर बार यह गुलजार रहते थे। बीते पांच सालों में क्रिसमस पर तमाम दिग्‍गज सितारों की फ‍िल्‍में र‍िलीज होती रही हैं।

Loading ...
Christmas Box office Collection
मुख्य बातें
  • इस साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघर सूने रहेंगे लेकिन हर बार यह गुलजार रहते थे।
  • बीते पांच सालों में क्रिसमस पर तमाम दिग्‍गज सितारों की फ‍िल्‍में र‍िलीज होती रही हैं।
  • आंकड़े बताते हैं कि क्रिसमस पर फ‍िल्‍में रिलीज करना हमेशा से फायदे का सौदा रहा है।

Christmas Box office collection: इस साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघर सूने रहेंगे लेकिन हर बार यह गुलजार रहते थे। बीते पांच सालों में क्रिसमस पर तमाम दिग्‍गज सितारों की फ‍िल्‍में र‍िलीज होती रही हैं। सुपरस्‍टार शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, वरुण धवन की फ‍िल्‍में बीते वर्षों में क्रिसमस के इर्दगिर्द रिलीज हुई हैं और इन फ‍िल्‍मों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। आंकड़े बताते हैं कि क्रिसमस पर फ‍िल्‍में रिलीज करना हमेशा से फायदे का सौदा रहा है। आइये एक नजर डालते हैं इन्‍हीं फ‍िल्‍मों और उनके प्रदर्शन पर- 

साल 2019

बीते साल क्रिसमस के आसपास दो फ‍िल्‍में रिलीज हुईं और दोनों ही सुपरस्‍टार्स की। 20 दिसंबर को रिलीज हुई सलमान खान की दबंग 3 और 27 दिसंबर को सिनेमाघरों में पहुंची अक्षय कुमार-करीना कपूर की फ‍िल्‍म गुड न्‍यूज। कमाई की बात करें तो दबंग 3 ने दुनियाभर में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की जबकि 150 करोड़ से अधिक की कमाई घरेलू बॉक्‍स ऑफ‍िस पर की। वहीं गुड न्‍यूज ने दुनियाभर में 320 करोड़ के आसपास और 250 करोड़ से अधिक भारत में कमाई की। 

साल 2018 

साल 2018 में शाहरुख खान की फ‍िल्‍म जीरो और रणवीर सिंह की सिंबा रिलीज हुई थी। जीरो 21 दिसंबर और सिंबा 28 दिसंबर को आई। कलेक्‍शन की बात करें तो जीरो ने 180 करोड़ के आसपास कमाई की। वहीं सिंबा की बात करें तो सिंबा ने देश में 250 करोड़ के आसपास कमाए। जबकि बाकी देशों में इसकी कमाई 100 करोड़ के आसपास रही। 

साल 2017 

साल 2017 में क्रिसमस के मौके पर सुपरस्‍टार सलमान खान और कटरीना कैफ की फ‍िल्‍म टाइगर जिंदा है रिलीज हुई थी। यह फ‍िल्‍म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में पहुंची थी। फ‍िल्‍म को काफी पसंद किया गया था। इस फ‍िल्‍म ने कमाई के मामले में कई फ‍िल्‍मों को पीछे कर दिया था। फ‍िल्‍म ने दुनियाभर में 570 करोड़ की कमाई की जिसमें से 434.82 करोड़ रुपये की कमाई भारत में हुई। यह सलमान खान की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म है।

साल 2016 

आमिर खान की फिल्म दंगल इस दशक की दूसरी सबसे ज्यादा 374.53 करोड़ कमाई करने वाली फिल्म है। यह फिल्म कॉमन वेल्थ में गोल्ड मेडल जीतने वाली बहनों पर आधारित थी। यह फ‍िल्‍म साल 2016 में क्रिसमस से 2 दि न पहले रिलीज हुई थी। 

साल 2015

साल 2015 में क्रिसमस के मौके पर 18 दिसंबर को रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण की बाजीराज मस्‍तानी और शाहरुख खान-वरुण धवन की दिलवाले रिलीज हुई थी। कलेक्‍शन की बात करें तो बाजीराज मस्‍तानी ने 350 करोड़ से ज्‍यादा रुपये कमाए थे जबकि दिलवाले ने दुनियाभर में 376.85 करोड़ की कमाई की। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।