लाइव टीवी

मशहूर कॉमेडियन वादीवेल बालाजी का 45 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट के बाद बिगड़ी थी हालत

Updated Sep 10, 2020 | 15:43 IST

तमिल इंडस्ट्री के जाने माने कॉमेडियन वादीवेल बालाजी का 10 सितंबर को निधन हो गया। 45 साल के वादीवेल को कार्डियक अरेस्ट आया था और पिछले 15 दिन से उनका इलाज चल रहा था।

Loading ...
Comedia Vadivel Balaji Passes Away
मुख्य बातें
  • तमिल इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन वादीवेल बालाजी का निधन
  • वादीवेल बालाजी को कार्डियक अरेस्ट आया था और पिछले 15 दिन से वो अस्पताल में थे
  • 10 सितंबर को तबीयत बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया

पिछले कुछ समय से मनोरंजन जगत से लगातार बुरी खबरें आ रही हैं। अब मशहूर कॉमेडियन वादीवेल बालाजी का 10 सितंबर को निधन हो गया। तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने कॉमेडियन वादीवेल 45 साल की थे। उनके निधन की खबर से फैंस और सेलेब्स सदमे में हैं।

जानकारी के मुताबिक वादीवेल को कार्डियक अरेस्ट आने क बाद चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां वो वेंटिलेटर पर थे। बाद में आर्थिक तंगी के चलते उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था। कार्डियक अरेस्ट आने के बाद उन्हें पैरालिसिस हो गया था और पिछले 15 दिन से उनका इलाज चल रहा था। खबरों के मुताबिक आज सुबह उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया। 

रिपोर्ट के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान उन्हें आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा था। वादीवेल अपने पीछे पत्नी, एक बेटे और बेटी को छोड़ गए हैं। बता दें कि उन्होंने Adhu Idhu Edhu और Kalakka Povathu Yaaru जैसे शो में काम कर अपनी पहचान बनाई थी। इसके अलावा वो कई तमिल फिल्मों का हिस्सा भी रहे। वादीवेल आखिरी बार नयनतारा की हिट फिल्म  Kolamaavu Kokila में काम करते नजर आए थे। मालूम हो कि वादीवेल का जन्म मदुरै में हुआ था और उन्होंमे तमिल सिनेमा से ही एक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी और वो बेहतरीन मिमिक्री और बॉडी लैंग्वेज के लिए जाने जाते थे।

वादीवेल बालाजी के निधन की पुष्टि की विजय टेलिविजन ने, उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए उनके फैंस को यह खबर दी। यह खबर सामने आते ही उनके फैंस ने उनके लिए पोस्ट करते हुए उनकी आत्मा की शांति की दुआ मांगी। कई फैंस ने दिवंगत कॉमेडियन को अपना पसंदीदा कॉमेडियन बताया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।