लाइव टीवी

कोरोना से परेशान मलाइका अरोड़ा को वैक्सीन का इंतजार, लिखा- 'वरना निकल जाएगी जवानी '

Malaika Arora
Updated Sep 13, 2020 | 19:50 IST

Malaika Arora COVID 19 Vaccine: मलाइका अरोड़ा कोरोना से संक्रमित होने के बाद घर पर ही क्वारंटाइन हैं। अब मलाइका ने सोशल मीडिया पर वैक्सीन को लेकर एक पोस्ट लिखा है।

Loading ...
Malaika AroraMalaika Arora
Malaika Arora
मुख्य बातें
  • कोरोना से संक्रमित होने के कारण मलाइका अरोड़ा फिलहाल घर पर क्वारंटाइन हैं।
  • मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फोटो पोस्ट की है।
  • मलाइका वैक्सीन का इंतजार कर रही हैं।

मुंबई. मलाइका अरोड़ा कोरोना से संक्रमित हैं। मलाइका फिलहाल घर पर ही क्वारंटाइन है, इस दौरान वह सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। अब मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर वैक्सीन से जुड़ा एक मजेदार पोस्ट शेयर किया है। 

मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा- 'कोई वैक्सीन निकाल दो भाई, वरना जवानी निकल जाएगी।' इस पोस्ट से पता चलता है कि मलाइका क्वारंटाइन के दौरान घर पर काफी बोर हो गई हैं। 

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा में कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे। मलाइका रिएलिटी शो इंडिया बेस्ट डांसर की जज हैं। इस शो के कुछ मेंबर्स कोरोना पॉजीटिव हैं। हालांकि, मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने कहा है कि वह जल्द ही वापसी करेंगी।
  

MalaikaArrora

अर्जुन कपूर भी हैं संक्रमित
मलाइका अरोड़ा के अलावा उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी संक्रमित हैं। अर्जुन ने सोशल मीडिया पर लिखा था- 'मेरा कर्तव्य है आप सभी को सूचित करना कि मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजीटिव पाया गया है। मैं पहले से ठीक महसूस कर रहा हूं।'

अर्जुन कपूर ने आगे लिखा, '  मेरे में लक्ष्ण नहीं  मिले हैं। मैंने डॉक्टरों और अधिकारियों की सलाह के तहत खुद को घर पर आइलोलेट कर लिया है और मैं होम क्वारंटाइन ही रहूंगा। मैं आपके समर्थन के लिए पहले से धन्यवाद देता हूं और आने वाले दिनों में आपको अपने स्वास्थ्य के बारे में अपडेट करता रहूंगा।'

इन सेलेब्स को हुआ कोरोना 
कोरोना के चपेट में बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सेलेब्स आ चुके हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा से पहले बच्चन परिवार भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन अस्पताल में भर्ती हुए थे। 

आपको बता दें कि लॉकडाउन के दौरान अर्जुन और मलाइका एक साथ रह रहे हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जनता कर्फ्यू के दौरान बालकनी पर स्पॉट हुए थे। अर्जुन-मलाइका ताली बजाकर कोरोना के खिलाफ लड़ रहे हेल्थ प्रोफेशनल्स का हौंसला बढ़ाया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।