लाइव टीवी

December 2021 Movie Release Calendar: रणवीर की '83' से लेकर शाहिद की 'जर्सी' तक, दिसंबर में पर्दे पर आएंगी ये शानदार फ‍िल्‍में

Updated Nov 30, 2021 | 07:27 IST

December 2021 Movie Release Calendar: दिसंबर 2021 में कई शानदार फ‍िल्‍में पर्दे पर आने वाली हैं जो दर्शकों को रोमांचित करेंगी। अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर जैसे सितारों की बहुप्रतीक्षित फ‍िल्‍में सिनेमाघरों में दस्‍तक देंगी।

Loading ...
December 2021 Movie Release Calendar
मुख्य बातें
  • फ‍िल्‍म रिलीज के मामले में साल 2021 का आखिरी महीना काफी खास है।
  • इस महीने कई बहुप्रतीक्षित फ‍िल्‍में सिनेमाघरों में दस्‍तक देंगी।
  • फ‍िल्‍म चंडीगढ़ करे आशिकी 10 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

December 2021 Movie Release Calendar: दिसंबर 2021 में कई शानदार फ‍िल्‍में पर्दे पर आने वाली हैं जो दर्शकों को रोमांचित करेंगी। फ‍िल्‍म रिलीज के मामले में साल 2021 का आखिरी महीना काफी खास है। इस महीने सुपरस्‍टार अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर जैसे सितारों की बहुप्रतीक्षित फ‍िल्‍में सिनेमाघरों में दस्‍तक देंगी। कोरोना वायरस के चलते इन फ‍िल्‍मों की रिलीज में लगातार देरी हो रही थी और अब जब सिनेमाघर खुल चुके हैं तो इन फ‍िल्‍मों को रिलीज किया जा रहा है। आइये जानते हैं कौन सी फ‍िल्‍में इस महीने रिलीज होने वाली हैं। 

चंडीगढ़ करे आशिकी 

अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी जबरदस्‍त मसाला फ‍िल्‍म चंडीगढ़ करे आशिकी 10 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फ‍िल्‍म में आयुष्‍मान खुराना और वाणी कपूर लीड रोल में हैं। 'चंडीगढ़ करे आशिकी' के ट्रेलर में दोनों के बीच जबरदस्‍त रोमांस दिखाया गया है। 

फ‍िल्‍म 83

कबीर खान के निर्देशन में बनी फ‍िल्‍म 83 का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। क्रिकेट पर बनी इस फ‍िल्‍म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं और वे क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। वहीं फ‍िल्‍म में कपिल देव की वाइफ के रोल में दीपिका पादुकोण हैं। फ‍िल्‍म 24 दिसंबर को आएगी। 

अतरंगी रे 

आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फ‍िल्‍म अतरंगी रे भी 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में पहुंचने वाली है। इस फ‍िल्‍म में सुपरस्‍टार अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान लीड रोल में नजर आएंगे। 

जर्सी 

शाहिद कपूर लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनकी फ‍िल्‍म जर्सी 31 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फ‍िल्‍म में उनके साथ मृणाल ठाकुर, पंकज कपूर और शरद केलकर भी दिखाई देंगे। शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी साउथ की पॉपुलर फिल्म जर्सी का हिंदी रीमेक है। ये एक स्‍पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें एक क्र‍िकेटर की स्‍ट्रगल को दिखाया गया है। फिल्म में दिखाया है कि कैसे एक खिलाड़ी राजनीति के कारण क्रिकेट छोड़ देता है। 

तड़प

मिलन लुथारिया के निर्देशन में बनी सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्‍यू फ‍िल्‍म तड़प 3 दिसंबर को र‍िलीज होगी। फ‍िल्‍म मोहब्‍बत के जुनून की कहानी है जिसमें तारा सुतारिया भी नजर आएंगी। इन फिल्‍मों के अलावा अभिषेक बच्‍चन की बॉब बिस्‍वास भी ओटीटी प्‍लेटफॉर्म Zee5 पर 3 दिसंबर को रिलीज होगी, वहीं प्रतीक बब्‍बर की Cobalt Blue भी इसी दिन आएगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।