लाइव टीवी

Taimur New Video: तैमूर की क्यूटनेस पर दीपिका पादुकोण- आलिया भट्ट भी हुईं फिदा, वीडियो देख किया ये कमेंट

Updated Feb 29, 2020 | 07:40 IST

तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का एक नया वीडियो सामने आया है जिसे देख दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी उनकी क्यूटनेस पर फिदा हो गईं। दोनों ने तैमूर की वीडियो पर ये कमेंट किया।

Loading ...
Taimur Ali Khan new video viral
मुख्य बातें
  • तैमूर अली खान का एक नया वीडियो सामने आया है जो सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट ने शेयर किया है
  • तैमूर इस वीडियो में इतने क्यूट लग रहे हैं कि दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाईं
  • तैमूर का यह वीडियो वायरल हो गया है जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और उनके पति सैफ अली खान फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में से एक हैं तो वहीं उनके बेटे तैमूर अली खान भी फेम के मामले में उनसे पीछे नहीं हैं। अक्सर तैमूर अपनी तस्वीर या वीडियो के चलते चर्चा में रहते हैं। 

हाल ही में करीना और सैफ एक शूट के लिए तैमूर के साथ सेट पर पहुंचे जहां से उनकी कई तस्वीरें वायरल हुईं। वहीं इस बीच एक सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट ने तैमूर का वीडियो शेयर किया जिसे देख दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट तैमूर पर प्यार दिखाने से खुद को रोक नहीं पाईं।

सेलेब हेयरस्टाइलिस्ट Yianni Tsapatori ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया उसमें तैमूर उनके साथ हेयर ब्लोअर से खेलते हुए नजर आ रहे हैं और काफी खुश दिख रहे हैं। इसमें तैमूर रेड, व्हाइट और ग्रे टीशर्ट व शॉर्ट्स पहने हुए हैं जिसके साथ उन्होंने ब्लैक जूते पहने हैं। इस वीडियो को शेयर कर Yianni ने लिखा, 'नया असिस्टेंट या बॉस?' इस वीडियो पर दीपिका ने कमेंट किया और लिखा, 'चुरा लो इसे' तो वहीं आलिया ने कमेंट किया, 'ओह माई गॉड'। तैमूर का यब वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण शकुन बत्रा की फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी दिखेंगे। इसके साथ ही वो रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में भी नजर आएंगी। वहीं आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखेंगी, जिसमें उनके अलावा अमिताभ बच्चन भी होंगे। इसके साथ ही आलिया गंगूबाई काठियावाड़ी, तख्त और सड़क 2 में भी नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।