लाइव टीवी

Deepika Padukone ने जब किया पति को Kiss, Ranveer Singh ने बना लिया ऐसा मुंह

Updated May 24, 2020 | 21:14 IST

Deepika Padukone Ranveer Singh Latest Post: दीपिका पादुकोण ने अपनी क्वारंटाइन डायरी में एक नया पोस्ट जोड़ा है। जो कि शेयर होते ही खूब चर्चा में आ गया है...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह।
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एकसाथ खूब क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।  
  • लॉकडाउन में ये बॉलीवुड कपल अपनी हर एक्टिविटी को फैन्स के साथ शेयर भी कर रहा है।
  • अब दीपिका ने पति रणवीर सिंह के साथ एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हमेशा अपने फैन्स का सिल्वर स्क्रीन पर भरपूर मनोरंजन करते हैं। दीपवीर की जोड़ी अपनी केमेस्ट्री से हर फिल्म में चार चांद लगा देती है। हालांकि फिलहाल ये कपल लॉकडाउन में एक-साथ घर पर खूब वक्त बिता रहा है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को इस लॉकडाउन में एकसाथ खूब क्वालिटी टाइम बिताने को मिला रहा है।  
कभी घर में पिज्जा बनाकर, कभी वर्कआउट करके तो कभी एकसाथ मस्ती करते हुए रणवीर-दीपिका खूब वक्त बिता रहे हैं। लॉकडाउन में ये बॉलीवुड कपल सोशल मीडिया पर अपनी हर एक्टिविटी को फैन्स के साथ शेयर भी कर रहा है। अब हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपनी क्वारंटाइन डायरी में एक नया पोस्ट जोड़ा है। जो कि शेयर होते ही खूब चर्चा में आ गया है। 


दरअसल दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह के साथ एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है। इसमें ये कपल रोमांटिक पल बिताता दिख रहा है। आप भी देख सकते हैं दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह को गाल पर किस कर रही हैं। वहीं रणवीर अपने चेहरे को स्क्वीज कर रहे हैं। दीपिका ने इस लवी-डवी मूमेंट वाले वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'दुनिया का सबसे स्क्वीजेबल चेहरा.. क्यूटी रणवीर सिंह।' 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बाद पहली बार एकसाथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। दोनों कबीर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म '83' में नजर आएंगे। इसके अलावा, दीपिका के पास पाइपलाइन में शकुन बत्रा की अगली फिल्म और फिल्म 'द इंटर्न' भी है। वहीं रणवीर सिंह भी जल्द करण जौहर के साथ हाथ मिलाने वाले हैं। रणबीर 'तख्त' में कई बड़े स्टार्स के साथ दिखेंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।