लाइव टीवी

Corona Lock down: घर में बंद पियानो सीख रही हैं Deepika Padukone, Ranveer Singh ने शेयर की Photo

Updated Mar 23, 2020 | 16:33 IST

कोरोना वायरस के कारण पूरा देश फिलहाल अपने-अपने घरों के अंदर कैद है। वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने खाली वक्त का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब रणवीर ने वाइफ दीपिका की एक फोटो शेयर की है।

Loading ...
Deepika Padukone And Ranveer Singh
मुख्य बातें
  • कोरोना वायरस के कारण बॉलीवुड सेलेब्स घर के अंदर कैद है।
  • आइसोलेशन के दौरान रणवीर सिंह अपने फैन्स के सवालों का जवाब दे रहे हैं।
  • रणवीर ने बताया कि दीपिका आइसोलेशन में इस वक्त क्या कर रही हैं।

मुंबई. कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण देश के कई राज्यों में लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने-अपने घर में कैद है। खाली वक्त में अपने दोस्तों से वीडियो कॉल कर रहा है। वहीं, दीपिका पादुकोण इस दौरान पायनो सीख रही हैं।  रणवीर सिंह ने दीपिका की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। 

आइसोलेशन के दौरान रणवीर सिंह अपने फैन्स के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान एक फैन ने पूछा कि आप अपना ये वक्त कैसे बिता रहे हैं। इस पर रणवीर सिंह ने लिखा- खा, 'हम खा रहे हैं, सो रहे हैं, एक्सरसाइज कर रहे हैं और दीपिका पियानो सीखने की कोशिश कर रही है।'

रणवीर सिंह ने अपने जवाब के साथ इंस्टा स्टोरी में दीपिका पादुकोण की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह पियानो बजा रही हैं। फोटो में दीपिका ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं।     

बालकनी से शेयर की थी वीडियो 
रविवार को 23 मार्च को हुए जनता कर्फ्यू के दौरान दीपिका और रणवीर ने बालकनी पर आकर हौंसला अफजाई की थी। रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की फोटो शेयर की थी। इस फोटो में वह तालियां बजाते हुए नजर आ रही थीं। 

सोशल मीडिया पर दीपवीर का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इस वीडियो में दीपिका और रणवीर साउथ मुंबई स्थित अपने घर की बालकनी में आए और ताली बजाकर कोरोना कमांडोज को सलाम किया। दोनों ने इसका इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो भी बनाया था। 

टली 83 की रिलीज 
कोरोना वायरस के कारण रणवीर सिंह की फिल्म 83 की रिलीज टल गई है। ये फिल्म पहले 8 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। हालांकि, अभी नई डेट का खुलासा नहीं हुआ है। 83 में रणवीर कपिल देव का किरदार तो दीपिका पादुकोण कपिल देव की वाइफ का रोल निभा रही हैं।

रणवीर सिंह इसके अलावा सूर्यवंशी में सिंबा के किरदार में नजर आने वाले थे। सूर्यवंशी की रिलीज डेट भी फिलहाल टल गई है। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर जयेशभाई जोरदार और करण जौहर की पीरियड फिल्म तख्त में नजर आने वाले हैं।   
  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।