लाइव टीवी

एक इवेंट में फट गई थी Ranveer Singh की पैंट, Deepika Padukone ने ऐसे बचाई थी 'इज्‍जत'

Updated Jan 03, 2020 | 14:26 IST

When Deepika Padukone sewed Ranveer Singh ripped pants: दीपिका पादुकोण ने हाल ही में द कपिल शर्मा शो में बताया कि एक बार इवेंट में रणवीर सिंह की पैंट फट गई थी। तब उन्होंने कैसे उनकी 'इज्जत' बचाई।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
When Deepika Padukone sewed Ranveer Singh ripped pants
मुख्य बातें
  • द कपिल शर्मा शो में पहुंचीं दीपिका पादुकोण
  • रणवीर सिंह से जुड़ा एक फनी हिस्सा किया शेयर
  • इवेंट में रणवीर सिंह की फट गई थी पैंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बी-टाउन के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों से साल 2017 में इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी। इससे पहले कई सालों तक दीपिका और रणवीर का अफेयर चला, हालांकि उन्होंने इस बारे में कभी स्वीकार नहीं किया। पर अक्सर दोनों को साथ में हैंगआउट करते हुए देखा जाता था। शादी के बाद से ही दीपिका और रणवीर काफी ओपन हैं और खुलकर एक-दूसरे के बारे में बात करते हैं।

हाल ही में दीपिका द कपिल शर्मा शो में पहुंची। जहां उन्होंने रणवीर के बारे में एक खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वे दोनों बार्सिलोना में म्यूजिक फेस्टिवल में थे, वहां उन्होंने रणवीर की पैंट की सिलाई की थी। किस्से को शेयर करते हुए छपाक एक्ट्रेस ने बताया कि हम बार्सिलोना में एक म्यूजिक फेस्टिवल में थे। रणवीर एक ढीली पैंट पहने हुए अजीब डांस स्टेप कर रहे थे। तभी अचानक एक अजीब-सी आवाज सुनाई दी, उनकी पैंट फट गई थी। मैंने उनकी सिली और मेरे चारों तरफ लोग नाच रहे थे।

दीपिका ने ये भी बताया कि वे आम हाउसवाइफ की तरह कभी-कभी रणवीर के पर्स से पैसे निकालती हैं। शो में और भी कई मजेदार किस्से सामने आए। कपिल ने दीपिका को बताया कि रणवीर ने उनका मजाक उड़ाता था। रणवीर ने कपिल को कहा था कि वे दीपिका से भले ही खुलेआम फ्लर्ट करते हों, लेकिन आखिरकारी उन्होंने अपनी मस्तानी से शादी कर ली। रणवीर ने जीत का इशाकार करते हुए कपिल से कहा कि दीपिका ले गया मैं।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो दीपिका की फिल्म छपाक आने वाली है। हाल ही में इसका टाइटल ट्रैक रिलीज हुआ है, जो काफी दमदार है। छपाक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है। इसमें विक्रांत मेसी, दीपिका के बॉयफ्रेंड और सोशल एक्टिविस्ट के रूप में नजर आएंगे। मेघना गुलजार की छपाक 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इसके बाद दीपिका, रणवीर के साथ फिल्म 83 में दिखेंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।