लाइव टीवी

Deepika in Mahabharat: मेगा फ‍िल्‍म महाभारत में हुई दीपिका पादुकोण की एंट्री, निभाएंगी द्रौपदी का किरदार

Updated Oct 25, 2019 | 09:34 IST

Deepika Padukone in Mahabharat: पद्मावत और बाजीराव मस्‍तानी जैसी पीरियड फ‍िल्‍मों में शानदार अभिनय करने वाली दीपिका पादुकोण के हाथ महाभारत जैसी मेगा बजट फ‍िल्‍म लग गई है।

Loading ...
Deepika Padukone AS Draupadi

Deepika Padukone in Mahabharat: बॉलीवुड डायरेक्‍टर संजय लीला भंसाली की पद्मावत और बाजीराव मस्‍तानी जैसी पीरियड फ‍िल्‍मों में शानदार अभिनय से अदाकारा दीपिका पादुकोण ने दर्शकों का दिल जीता है। इन फ‍िल्‍मों में महारानियों के रोल को जिस तरह दीपिका ने निभाया, वह तारीफ के काबिल है। दीपिका पादुकोण पीरियड फ‍िल्‍मों के लिए बिलकुल फ‍िट हैं और अब उनके हाथ महाभारत जैसी मेगा बजट फ‍िल्‍म लग गई है। इस फ‍िल्‍म में वह द्रौपदी का रोल निभाने जा रही हैं। 

यह महाभारत द्रौपदी के नजरिए से बनेगी और द्रौपदी ही इस फ‍िल्‍म की सूत्रधार होंगी। जानकारी के अनुसार यह फ‍िल्‍म दो पार्ट में बनेगी और पहला पार्ट दीवाली 2021 में रिलीज होगा। खासबात ये है कि मधु मंटेना के साथ मिलकर दीपिका पादुकोण इस फ‍िल्‍म को प्रोड्यूस भी करेंगी। दुनिया के सबसे बड़े महाकाव्‍य ‘महाभारत’ पर बनने वाली फ‍िल्‍म को लेकर दीपिका ने कंफर्मेशन दे दी है। 

एक अखबार से बातचीत में उन्‍होंने कहा- "मैं द्रौपदी की भूमिका निभाने को लेकर बिल्कुल रोमांचित और सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं वास्तव में मानती हूं कि यह एक लाइफटाइम टाइप का रोल है।" वहीं मधु मंटेना ने भी इस प्रोजेक्‍ट पर मुहर लगा दी है।

बता दें कि महाभारत पर फिल्म बनाने को लेकर आमिर खान चर्चा में थीं और फ‍िर खबर आई कि आमिर खान इस प्रोजेक्‍ट से पीछे हट गए हैं और नितेश तिवारी इसे प्‍लान कर रहे हैं। लेकिन वह भी इसका ऐलान नहीं कर पाए। अब महाभारत बनाने में बाजी मार ले गए मधु मंटेना। जानकारी के अनुसार जल्‍द ही फ‍िल्‍म के बाकी किरदार फाइनल किए जाएंगे। सूत्रों की मानें तो इस फ‍िल्‍म से रणवीर सिंह भी जुड़ सकते हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।