लाइव टीवी

21 साल की उम्र में करोड़ों के मालिक हैं 'बालवीर' देव जोशी, राष्ट्रपति के हाथों से मिल चुका है ये अवॉर्ड

Updated Apr 07, 2021 | 11:55 IST

टीवी सीरियल बालवीर के देव जोशी ने अपनी अलग पहचान बना ली है। बालवीर रिटर्न्स 2 में देव जोशी एक बार फिर बालवीर के किरदार में नजर आने वाले हैं। जानिए देव जोशी की दिलचस्प बातें...

Loading ...
Dev Joshi
मुख्य बातें
  • देव जोशी एक बार फिर बालवीर के किरदार में नजर आने वाले हैं।
  • देव जोशी का जन्म साल 2000 में हुआ था।
  • देव जोशी ने साल 2009 में हिंदी टीवी सीरियल महिमा शनि देव से डेब्यू किया था।

मुंबई. टीवी सीरियल बालवीर नए सीजन बालवीर रिटर्न्स 2 के साथ वापस आ रहा है। शो में देव जोशी एक बार फिर बालवीर के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस बार वह सात अलग-अलग किरदार में नजर आने वाली हैं। 

देव जोशी का जन्म साल 2000 में हुआ था। साल 2012 में उन्होंने टीवी सीरियल बालवीर से पहचान मिली थी। इस वक्त वह महज 12 साल के थे। इसके अलावा उन्होंने वीडियो गेम नेस्टी और एलेक्सी को आवाज दी है।

देव जोशी ने साल 2009 में हिंदी टीवी सीरियल महिमा शनि देव से डेब्यू किया था। इस सीरियल में उन्होंने युवा शौर्य का किरदार निभाया ता। इसके अलावा उन्होंने अब ना रहे तेरा कागज कोरा सीरियल में काम किया था।  

इतनी है नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देव जोशी की नेट वर्थ लगभग तीन लाख डॉलर (21 करोड़ रुपए) है। इसके अलावा उन्हें बाइक खासकर रॉयल इनफील्ड जैसी बाइक के भी शौकीन हैं।  वह कई ब्रांड्स के भी ब्रांड एम्बेसडर भी हैं।

बालवीर के बाद साल 2016 में उन्होंने स्टार भारत के शो चंद्रशेखर आजाद में टीनएजर चंद्रशेखर आजाद का किरदार निभाया था। इसके बाद वह साल 2019 में वह बालवीर के सीक्वल में नजर आए थे।

राष्ट्रपति से मिल चुका है अवॉर्ड 
देव जोशी  को साल 2019 में  बाल शक्ति अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। ये अवॉर्ड उन्हें खुद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिया था। इसके अलावा उन्होंने  26 जनवरी की परेड में भी हिस्सा लिया था। 


पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह अपने पिता दुष्यंत जोशी और माता देवांगना जोशी की इकलौती  संतान हैं। वे अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ तस्वीरें पोस्ट करते रहते है। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।