लाइव टीवी

Dilip Kumar Health: इस वजह से अस्पताल गए थे दिलीप कुमार, सायरा बानो ने बताया अब कैसी है तबीयत

Updated Mar 14, 2020 | 07:43 IST

Dilip Kumar Health Update: 97 साल के एक्टर दिलीप कुमार को पिछले दिनों हॉस्पिटल ले जाया गया था। इसके बाद से फैंस उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। अब सायरा बानो ने बताया कि कैसी है दिलीप कुमार की तबीयत...

Loading ...
Dilip Kumar
मुख्य बातें
  • 97 साल के एक्टर दिलीप कुमार को पिछले दिन हॉस्पिटल में देखा गया था।
  • दिलीप कुमार की वाइफ सायरा बानो ने बताया कि अब उनकी तबियत कैसी है।
  • दिलीप कुमार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

मुंबई. बॉलीवुड के सबसे उम्रदराज एक्टर दिलीप कुमार (97) को हाल ही में एक हॉस्पिटल में देखा गया था। इसके बाद से फैंस उनकी सेहत को लेकर काफी चिंतित हो गए थे। अब सायरा बानो ने सोशल मीडिय पर बताया कि दिलीप कुमार की तबियत कैसी है। 

सायरा बानो ने दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल पर एक वॉयस मैसेज पोस्ट किया है। इसमें वह कह रही हैं- मुझे आपको बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि दिलीप साहब की तबियत अब काफी बेहतर है। उन्हें काफी वक्त से पीठ में तेज दर्द था। 

बकौल सायरा बानो- 'हमें उन्हें चेकअप के लिए लीलावती अस्पताल ले गए। उनका चेकअप हुआ और वह घर वापस लौट आए। भगवान की कृपा से और आप सभी की दुआ से अब सब कुछ बिल्कुल ठीक है। हम आपके आभारी हैं।'

करीबी ने भी दी ये जानकारी
दिलीप कुमार के करीबी फैसल फारुकी ने भी सोशल मीडिया पर दिलीप कुमार की हेल्थ से जुड़ी सूचना दी है। उन्होंने लिखा कि-'दिलीप साहब पहले से काफी ठीक हैं। प्लीज किसी भी तरह की अफवाह ना फैलाएं।' 

आपको बता दें कि दिलीप कुमार और सायरा बानो की शादी को 53 साल हो गए हैं। दोनों 11 अक्टूबर 1966 में शादी के बंधन में बंधे थे। सायरा बानो ने कहा था कि वह जब 11 साल की थीं, तभी से वह दिलीप कुमार से शादी करना चाहती थीं। 

बर्थडे पर मिला था सम्मान 
दिलीप कुमार 11 दिसंबर को 97 साल के हो गए थे। उनके बर्थडे पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने उन्हें योगदान के लिए सम्मानित किया था। दिलीप कुमार को फिल्मों और समाजिक कार्यों में योगदान के लिए गोल्डन एरा ऑफ बॉलीवुड ऑनर दिया गया। 

आपको बता दें कि दिलीप कुमार को भारत सरकार देश का दूसरा सर्वोच्च सम्मान पद्मविभूषण से सम्मानित कर चुकी है। इसके अलावा दिलीप कुमार पहले ऐसे बॉलीवुड एक्टर हैं, जिन्हें पाकिस्तान सराकर अपने देश का सबसे बड़ा सम्मान निशान-ए-इमतियाज दे चुकी है।    

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।