लाइव टीवी

तीसरी बार मां बनीं राहुल महाजन की एक्स वाइफ डिंपी गांगुली, बताया वॉटर बर्थ डिलीवरी का अनुभव

Updated Jul 28, 2022 | 16:57 IST

Dimpy Ganguly welcome baby boy: डिंपी गांगुली ने साल 2010 में राहुल महाजन के साथ शादी की थी। साल 2013 में डिंपी और राहुल अलग हो गए थे। उन्होंने राहुल पर घरेलू हिंसा और मारपीट के आरोप लगाए थे...

Loading ...
पति के साथ डिंपी गांगुली।
मुख्य बातें
  • बिग बॉस कंटेस्टेंट रहीं डिंपी गांगुली तीसरी बार मां बन गई हैं।
  • डिंपी गांगुली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी है।

Dimpy Ganguly baby boy: राहुल महाजन की एक्स वाइफ डिंपी गांगुली तीसरी बार मां बन गई हैं। बिग बॉस कंटेस्टेंट रहीं डिंपी गांगुली ने बेटे को जन्म दिया है। डिंपी ने बेटे को 27 जुलाई को जन्म दिया है, मां और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। खुद एक्ट्रेस डिंपी गांगुली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। डिंपी गांगुली ने इंस्टाग्राम पर पति के साथ एक फोटो शेयर की है। फोटो के साथ दोनों यह बताते दिख रहे हैं कि उनके घर पर बेटे का जन्म हुआ है। इसके साथ डिंपी ने एक लंबा नोट भी लिखा है। 

अभिनेत्री ने वॉटर बर्थ का सहारा लिया। डिंपी ने लिखा, 'हमने कर दिखाया! एक पूरी तरह से प्राकृतिक वॉटर बर्थ डिलीवरी! यह मेरे जीवन का अब तक का सबसे चुनौतीपूर्ण अनुभव था। मैं अब आंख बंद करके आपको बता सकती हूं कि हमारा शरीर कुछ भी कर सकता है। अगर आप स्वस्थ्य हैं तो आपका शरीर कोई भी चमत्कार कर सकता है! हम अपने बेटे को सुरक्षित दुनिया में लाए हैं। इस अनुभव ने मेरे जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया है और मैं बहुत खुश हूं। रोहित आपके बिना मैं यह नहीं कर सकती थी।'

पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत की 'बेटी' कहां है आजकल? जानें क्यों टेलीविजन शोज से दूर हैं आशा नेगी

2015 में हुई थी शादी 
डिंपी गांगुली ने साल 2015 में दुबई के बिजनेसमैन रोहित रॉय से शादी की थी। डिंपी ने शादी से एक साल बाद यानी साल 2016 में अपनी पहली बेटी रियाना को जन्म दिया था। रोहित और डिंपी स्कूल टाइम से एक-दूसरे को जानते थे।

डिंपी गांगुली बिग बॉस के आठवें सीजन का हिस्सा रही थीं। वह इस सीजन में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री शामिल हुई थीं। बिग बॉस के अलावा डिंपी टीवी सीरियल में भी काम कर चुकी हैं। डिंपी ने साल 2010 में 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह ये रिश्ता क्या कहलाता है और नच बलिए के सीजन 5 की भी कंटेस्टेंट रही हैं।   

आपको बता दें, डिंपी गांगुली ने साल 2010 में राहुल महाजन के साथ शादी की थी। डिंपी ने राहुल महाजन के स्वयंवर शो में हिस्सा लिया था। साल 2013 में डिंपी राहुल महाजन से अलग हो गई थीं। उन्होंने राहुल पर घरेलू हिंसा और मारपीट का भी आरोप लगाया था।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।