लाइव टीवी

Dino Morea Birthday: इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं डीनो मोरिया, फ‍िल्‍मों से दूर रहकर ऐसे करते हैं कमाई

Updated Dec 09, 2021 | 06:49 IST

Dino Morea Net Property: राज फिल्म के एक्टर डीनो मोरिया 9 दिसंबर को अपना बर्थडे मना रहे हैं। कुछ समय पहले डीनो मोरिया प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को लेकर चर्चा में आए थे।

Loading ...
Dino Morea Birthday
मुख्य बातें
  • डीनो मोरिया 9 दिसंबर को अपना बर्थडे मना रहे हैं।
  • डीनो मोरिया का जन्म आज ही के दिन 1975 में बैंगलौर में हुआ।
  • कुछ समय पहले उनकी संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय ने कुर्क कर दी थी।

Dino Morea Net worth: राज, गुनाह जैसी फिल्मों के एक्टर और सुपर मॉडल डीनो मोरिया आज यानि 9 दिसंबर को अपना जन्‍मदिन मना रहे हैं। डीनो मोरिया का जन्म आज ही के दिन 1975 में बैंगलौर में हुआ। डिनो मोरिया ने साल 1999 में आई फिल्म प्यार में कभी-कभी से करियर की शुरुआत की थी। फिल्मों में आने से पहले डिनो साइंस फिक्शन सीरियल कैप्टन व्योम में काम कर चुके हैं। डीनो मोरिया ने पैसों और शौक के लिए मॉडलिंग करनी शुरू की थी। वह जब एक फैशन कंपनी के लिए मॉडलिंग किया करते थे तब उन्हें नोटिस किया गया। डीनो ने फ‍िल्‍मों और विज्ञापनों ने अच्‍छी खासी कमाई की। वह रेस्‍टोरेंट रन करते हैं और कई कंपनियों में उन्‍होंने निवेश किया हुआ है।

कुर्क हो गई प्रॉपर्टी 

कुछ समय पहले डीनो मोरिया चर्चा में आए थे जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस नेता अहमद पटेल के दामाद, संजय खान और डीजे अकील सहित उनकी संपत्ति कुर्क कर दी थी। ईडी ने उनके खिलाफ ये कार्रवाई स्टर्लिंग बायोटेक बैंक धोखाधड़ी और मनी लांड्रिग मामले में की थी। ईडी का आरोप था कि यह भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी द्वारा पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से की गई धोखाधड़ी से भी बड़ा मामला है क्योंकि इसमें धोखाधड़ी की रकम 16000 करोड़ रुपए के करीब है। उसने कहा कि आंध्रा बैंक के नेतृत्व वाले बैंकों के एक समूह के साथ धोखाधड़ी हुई। पीएनबी से हुई धोखाधड़ी 13,400 करोड़ रुपए की करीब थी।

1.4 करोड़ रुपए डीनो की प्रॉपर्टी

कुर्क की जाने वाली संपत्ति तीन करोड़ रुपए मूल्य की है। इसमें डीनो मोरिया की संपत्ति 1.4 करोड़ रुपए की और डीजे अकील के नाम से लोकप्रिय अकील अब्दुलखलील बचूअली की संपत्ति 1.98 करोड़ रुपए की थी जबकि पटेल के दामाद इरफान अहमद सिद्दिकी की संपत्ति 2.41 करोड़ रुपए की थी।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो डीनो मोरिया ने बिपाशा बसु को साल 1996 से 2002  तक डेट किया था। दोनों की मुलाकात एक मॉडलिंग असाइनमैंट के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों ने डेट करना शुरू कर दिया था। डीनो मोरिया ने एक इंटरव्यू में कहा था मैंने मुंबई में पहली बार उसे डेट किया था। बिपाशा और डीनो मोरिया के एक फोटोशूट के कारण काफी विवाद भी हुआ था। दोनों ने स्विस अंडरवियर ब्रांड कैलिडा के लिए एक फोटोशूट करवाया था। ये फोटोशूट कुछ ज्यादा ही बोल्ड था। पांच साल तक अफेयर चलने के बाद दोनों अलग हो गए।

डीनो मोरिया ने ब्रेकअप के बाद कहा था कि दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं। डीनो मोरिया का नाम बिपाशा के अलावा लारा दत्ता और रिया सेन से भी जुड़ा था। डिनो ने फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी को डेट किया था। नंदिता करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की एक्स वाइफ हैं। साल 2016 में डिनो और नंदिता का ब्रेकअप हो गया था। फिल्में लगातार फ्लॉप होने के बाद डिनो ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया। साल 2010 में वह खतरों के खिलाड़ी में नजर आए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।