लाइव टीवी

पति-पत्नी की जोड़ी ने बनाई है ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर Vikram Vedha, साउथ में माने जाते हैं हिट फिल्मों की गारंटी!

Updated Sep 14, 2022 | 19:27 IST

Vikram- Vedha : ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म विक्रम वेधा के रिलीज होने का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्म के डायरेक्टर पुष्कर- गायत्री की पहली हिंदी फिल्म है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
vikram vedha director duo pushkar Gayathri
मुख्य बातें
  • ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा 30 सितंबर को होगी रिलीज
  • विक्रम वेधा साउथ फिल्म का हिंदी रीमेक है
  • फिल्म का निर्देशन पुष्कर और गायत्री ने किया है

Vikram- Vedha : बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म विक्रम वेधा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म विक्रम वेधा का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में राधिका आप्टे भी लीड रोल में हैं। फिल्म के कई पोस्टर रिलीज हो चुके हैं। राधिका आप्टे फिल्म में वकील की भूमिका में नजर आएंगी। 30 सितंबर को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विक्रम वेधा में ऋतिक और सैफ के बीच की टशन देखने लायक होगी। चलिए ये तो बात हुई फिल्म के कलाकारों की। लेकिन हम आपको इस फिल्म के डायरेक्टर और राइटर पुष्कर गायत्री के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बता रहे हैं।

निर्देशक और लेखक पुष्कर और गायत्री पति- पत्नी हैं। दोनों ने तमिल की कई हिट फिल्मों को लिखा है और डायरेक्ट किया है। साउथ में दोनों की जोड़ी काफी हिट हैं। ये इनकी पहली बॉलीवुड फिल्म है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला है। अब इनकी फिल्म को ऑडियंस कितना पसंद करती हैं इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

पुष्कर गायत्री फर्स्ट मैरिड कपल है जो साथ में निर्देशन करते हैं

पुष्कर और गायत्री पहले मैरिड कपल है, जो साथ में निर्देशन करते हैं। दोनों ने साल 2007 से साथ काम करना शुरू किया है। एक इंटरव्यू में पुष्कर ने बताया था कि एक स्टोरी नैरेट करता है दूसरा उस स्टोरी को लिखता है। अगर हम दोनों को कहीं कंफ्यूजन होती है हम किसी तीसरे से सलाह लेते हैं और फिर कहानी के हिसाब से काम करते हैं।

पुष्कर गायत्री ने डायरेक्ट की थी साउथ की विक्रम वेधा

ऋतिक और सैफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म विक्रम वेधा साउथ फिल्म विक्रम वेधा का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म के ओरिजिनल में आर माधवन और  विजय सेतुपति ने काम किया है। इस फिल्म का निर्देशन भी पुष्कर और गायत्री ने किया है। ये साउथ की ब्लॉक बस्टर हिट फिल्म थी। इसके हिंदी रीमेक का निर्देशन भी पुष्कर और गायत्री ने किया है। 2007 में पुष्कर और गायत्री ने Oram Po से निर्देशन और राइटिंग में अपने करियर की शुरुआत की थी।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।