लाइव टीवी

Bollywood Throwback: Disha Patani की डांस गुरु रह‌ चुकी हैं Nora Fatehi, दिया था बेस्ट टीचर होने का तोहफा

Updated Aug 23, 2021 | 10:48 IST

Disha Patani and Nora Fatehi Throwback: बॉलीवुड में कदम रखने से पहले दिशा पाटनी और नोरा फतेही एक दूसरे ‌के साथ गुरु और शिष्य का रिश्ता रखती थीं। दिशा पाटनी ने नोरा फतेही को बेस्ट टीचर होने का तोहफा भी दिया था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
नोरा फतेही और दिशा पाटनी।
मुख्य बातें
  • दिशा पाटनी को डांस सिखा चुकी हैं नोरा फतेही।
  • नोरा फतेही को मिला था बेस्ट टीचर होने का गिफ्ट।
  • वायरल हो रही है नोरा फतेही और दिशा पटानी की फोटो।

Bollywood Throwback: बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन डांसर्स में नोरा फतेही और दिशा पाटनी का नाम भी शामिल है। यह दोनों बॉलीवुड अदाकाराएं अपने डांस मूव्स और ‌ अदाओं से करोड़ों लोगों को अपना कायल बना देती हैं। सिर्फ बॉलीवुड अभिनेत्रियां होने के नाते ही नहीं, बल्कि यह दोनों एक खास रिश्ते की डोर से एक दूसरे से जुड़ी हैं। बहुत कम लोग यह जानते हैं कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने से पहले यह दोनों एक दूसरे के बहुत करीब थीं। दोस्ती‌ के साथ इन दोनों के बीच गुरु और शिष्य का रिश्ता भी है। बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि दिशा पाटनी नोरा फतेही से डांस सिखा करती थीं। कई खास मौकों पर इन दोनों को एक साथ स्पाॅट भी किया गया है। हाल ही में दिशा पाटनी और नोरा फतेही की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें इन दोनों के बीच गुरु और शिष्य का रिश्ता देखा जा सकता है।

नोरा फतेही को मिला था बेस्ट टीचर का तोहफा

इस थ्रोबैक फोटो की बात करें तो, ये फोटो दिशा पाटनी और नोरा फतेही के बहुत करीब है। यह फोटो तब की है जब यह दोनों बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने की शुरुआत कर रही थीं। दरअसल, जब यह दोनों बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने की जद्दोजहद कर रही थीं। तब नोरा फतेही डांस सिखाया करती थीं। उनकी स्टूडेंट्स में से एक दिशा पाटनी भी थीं। उस दौरान दिशा पाटनी ने नोरा फतेही को बेस्ट टीचर होने का एक तोहफा दिया था। इस फोटो में देखा जा सकता है कि नोरा फतेही अपने हाथ में टेडी बियर, कार्ड और कॉफी मग पकड़ी हुई हैं। इस फोटो को शेयर करने के साथ नोरा फतेही ने दिशा पाटनी को धन्यवाद कहा है। इसके साथ उन्होंने यह भी बयां किया है कि दिशा पाटनी उनकी बेस्ट और फेवरेट स्टूडेंट थीं। 

हाल ही में नोरा फतेही 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आई हैं। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा भी थे। वहीं, दिशा पाटनी प्रभु देवा द्वारा निर्देशित फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई में कास्ट की गई थीं। हाल फिलहाल में यह खबर सामने आई थी कि जॉन इब्राहिम के साथ दिशा पाटनी अपनी आने वाली फिल्म 'एक विलन रिटर्ंस' की शूटिंग में व्यस्त हैं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।