लाइव टीवी

Priyanka Chopra-Kangana Ranaut से Sonam Kapoor तक, इन एक्ट्रेस के बोल्ड कपड़ों के वजह से मचा था बवाल

Updated Sep 16, 2021 | 10:28 IST

Bollywood Actresses Who Were Trolled for their Bold Outfits: कई बार बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के लिए स्टाइलिश और ट्रेंडी ड्रेसेज उनके मजाक का विषय बन जाते हैं। बोल्ड कपड़ों के वजह से कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेज अक्सर ट्रोल

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
बोल्ड कपड़ों के लिए जमकर ट्रोल हुई थीं यह एक्ट्रेसेज 
मुख्य बातें
  • बोल्ड कपड़ों के वजह से जमकर ट्रोल हुई थीं कंगना रनौत।
  • बोल्ड कपड़ों के लिए प्रियंका चोपड़ा ने भी किया था फैंस की नाराजगी का सामना।
  • अपने पारदर्शी ड्रेस के लिए सोनम कपूर भी हुई थीं ट्रोल।

Bollywood Actresses Get Trolled for Bold Outfits: बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के आउटफिट्स अक्सर लोगों के लिए गाॅसिप करने का विषय बन जाते हैं। किसी स्पेशल इवेंट या फंक्शन के दौरान पहने गए एक्ट्रेसेज द्वारा कपड़े खूब सुर्खियां बटोरते हैं। लोगों को अपनी फेवरेट अदाकाराओं के कपड़े खूब पसंद आते हैं और वह उनके ड्रेसिंग सेंस को फॉलो करने के लिए भी बेताब रहते हैं। मगर, कई बार ऐसा होता है कि बॉलीवुड एक्ट्रेसेज अपने कपड़ों के लिए ट्रोल हो जाती हैं और उन्हें घोर निंदा का सामना करना पड़ता है। बोल्ड कपड़ों को पहनने की वजह से सोशल मीडिया पर कई बार बॉलीवुड एक्ट्रेसेज ट्रोल हो चुकी हैं। 

कंगना रनौत

कंगना रनौत ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट किया था, जिसकी वजह से उन्हें फैंस की नाराजगी का सामना करना पड़ा था। वह एक पारदर्शी सफेद टॉप में नजर आईं थीं जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। 

दिशा पाटनी

अपने कातिलाना फिगर से दिशा पाटनी आए दिन सोशल मीडिया का तापमान बढ़ाती रहती हैं। दिपावली के मौके पर दिशा पत्नी ने अपनी एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया था, जिसकी वजह से उनके फैंस काफी भड़क गए थे। इस तस्वीर में दिशा पाटनी लहंगा और स्पोर्ट्स ब्रा में नजर आ रही थीं। एक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए लोगों ने उनके ऊपर भारतीय कपड़ों की सहजता को नुकसान पहुंचाने का इल्जाम लगाया था। 

प्रियंका चोपड़ा

ग्रैमी 2020 के दौरान, प्रियंका चोपड़ा ने काफी रिवीलिंग ड्रेस पहनी थी जो लोगों को एक आंख ना भाई थी। इन कपड़ों की वजह से प्रियंका चोपड़ा को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। 

फातिमा सना शेख और सोनम कपूर

बोल्ड कपड़ों के वजह से फातिमा सना शेख भी लोगों की नजरों में आ जाती हैं। रमजान के दौरान फातिमा ने काले रंग की मोनोकिनी पहनी थी, जिस वजह से वह लोगों के निशाने पर आ गई थीं। 

बॉलीवुड की फैशनिस्टा कही जाने वाली सोनम कपूर भी ट्रोलिंग का शिकार हो जाती हैं। एक खास इवेंट के दौरान सोनम कपूर ने काले रंग का एक पारदर्शी कपड़ा पहना था जो काफी रिवीलिंग था। वह इस ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं मगर उनके फैंस को यह बोल्ड ड्रेस पसंद नहीं आई।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।