लाइव टीवी

Ek Villain 2: एक विलेन का सीक्‍वेल बनाएंगे मोहित सूरी, लीड रोल में जॉन अब्राहम और दिशा पाटनी

ek villain
Updated Mar 11, 2020 | 13:38 IST

साल 2014 की हिट फ‍िल्‍म एक व‍िलेन का सीक्‍वेल मोहित सूरी बनाने जा रहे हैं। इस बार लीड रोल में जॉन अब्राहम, आदित्‍य रॉय कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया होंगे।

Loading ...
ek villainek villain
ek villain

Ek Villain 2 Announced: लंबे इंतजार के बाद साल 2014 में आई हिट फ‍िल्‍म एक व‍िलेन का सीक्‍वेल डायरेक्‍टर मोहित सूरी ने बनाने का फैसला किया है। इस फ‍िल्‍म को दर्शकों और खासकर युवाओं ने खासा पसंद किया था। फ‍िल्‍म में बॉलीवुड एक्‍टर सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आए थे, वहीं रितेश देखमुख फ‍िल्‍म के मुख्‍य विलेन थे। फ‍िल्‍म की कहानी और गाने, दोनों ही काफी खूबसूरत थे। 

इस बार मेकर्स ने पूरी स्‍टार कास्‍ट बदल दी है और लीड रोल में जॉन अब्राहम, आदित्‍य रॉय कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया को मौका दिया है। इस फ‍िल्‍म को एकता कपूर और भूषण कुमार मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। जल्‍द ही इस फ‍िल्‍म की शूटिंग का काम शुरू होगा। हालांकि मेकर्स ने अभी से रिलीज डेट अनांउस कर दी है। एक विलेन 2 8 जनवरी 2021 को पर्दे पर आएगी। 

बता दें कि आदित्‍य रॉय कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया इस फ‍िल्‍म में जॉन अब्राहम के साथ पहली बार काम करेंगे। वहीं आदित्‍य रॉय कपूर, दिशा पाटनी हाल ही में रिलीज हुई फ‍िल्‍म मलंग में साथ नजर आ चुके हैं। तारा सुतारिया के लिए तीनों सितारों संग काम करने का यह पहला अनुभव होगा।

सोशल मीडिया पर इस फ‍िल्‍म की घोषणा के बाद ही एक विलेन 2 Trend करने लगा। फैंस इसकी कहानी जानना चाहते हैं, हालांकि मेकर्स ने अभी कास्‍ट और रिलीज डेट के अलावा कोई जानकारी साझा नहीं की है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।