लाइव टीवी

Ekta Kapoor Facts: जब एकता कपूर ने किया था खुलासा- पिता की इस शर्त के कारण आज भी हैं सिंगल

Updated Jun 07, 2020 | 08:57 IST

Ekta Kapoor Birthday: टीवी की सबसे सफल प्रोड्यूसर एकता कपूर आज अपना 45वां बर्थडे मना रही हैं। एकता कपूर आज भी सिंगल है। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि उन्होंने शादी नहीं की।

Loading ...
Ekta Kapoor, Jitendra
मुख्य बातें
  • एकता कपूर आज अपना 45वां बर्थडे मना रही हैं।
  • एकता कपूर 45 साल की उम्र में भी सिंगल हैं।
  • एकता ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि उन्होंने अभी तक शादी क्यों नहीं की।

मुंबई. पद्मश्री से सम्मानित फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर आज 7 जून को अपना 45वां बर्थडे मना रही हैं। एकता कपूर दिग्गज एक्टर जीतेंद्र और शोभा कपूर की बेटी हैं। एकता कपूर ने करियर की शुरुआत बालाजी टेलिफिल्म्स में बतौर क्रिएटिव हेड के तौर पर करियर की शुरुआत की थी। 

एकता कपूर आज टीवी जगत की सबसे बड़ी प्रोड्यूसर हैं। हालांकि, 45 साल की उम्र में भी वह सिंगल हैं।   एकता कपूर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह सिंगल क्यों हैं। एकता कपूर शादी के मामले में सलमान खान के नक्शे कदम पर चल रही है। 

एकता कपूर से एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि वह शादी कब करेंगी। इसके जवाब में एकता कपूर ने कहा था सलमान खान की शादी के दो या तीन साल बाद। वहीं, एक दूसरे इंटरव्यू में एकता कपूर ने कहा था- पिता की एक शर्त के कारण उन्होंने शादी नहीं की थी।  

पिता ने रखी थी ये शर्त 
एकता कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके पिता ने कहा था या तो तुम्हें शादी करनी होगी या फिर काम करना होगा। मैंने काम को चुना था। एकता कहती हैं कि वह शादी नहीं करना चाहती हैं। ऐसे में उन्होंने काम को चुना है। 

बकौल एकता कपूर- ' मेरे वो फ्रेंड्स, जिनकी शादी हो गई थी वह आज सिंगल हैं। मैंने पिछले कुछ साल में कई तलाक देखे। मुझे लगता है कि मुझमें सब्र है, जो अब तक इसका इंतजार कर रही हूं।  मुझे बच्चा चाहिए लेकिन शादी नहीं करनी है।'

विवादों में हैं एकता कपूर 
एकता कपूर इन दिनों विवादों में हैं। एकता कपूर की वेब सीरीज में इंडियन आर्मी की यूनिफॉर्म के साथ छेड़छाड़ की गई है। इस पर बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ और पूर्व सैनिकों के संगठन ने शिकायत दर्ज कराई है। 

एकता कपूर की वेबसीरीज में दिखाया है कि सेना का जवान बॉर्डर पर देश सेवा के लिए चला जाता है तो उसकी बीवी बॉयफ्रेंड को घर बुलाती है। वह पति की आर्मी यूनिफॉर्म पहनाकर सेक्स करती है। इंटिमेट सीन के दौरान महिला आर्मी यूनिफॉर्म को फाड़ती है और उसका मजाक उड़ाती है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।