लाइव टीवी

मशहूर डायरेक्टर- प्रोड्यूसर सावन कुमार टाक ने सलमान खान के साथ की थी आखिरी फिल्म, निर्देशक ने कई हिट फिल्मों के लिए लिखे थे गाने

saawan kumar tak
Updated Aug 25, 2022 | 20:50 IST

Saawan Kumar Tak filmy carrer : बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर सावन कुमार टाक का निधन हो गया है। उनके निधन से बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है। आइए एक नजर सावन कुमार टाक के फिल्मी करियर पर डालते हैं।

Loading ...
saawan kumar taksaawan kumar tak
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
saawan kumar tak
मुख्य बातें
  • 86 साल की उम्र में सावन कुमार टाक ने ली आखिरी सांसे
  • सावन कुमार ने कई हिट फिल्मों को डायरेक्ट किया है
  • सावन कुमार तक को संजीव कपूर ने दिया था फिल्मों में ब्रेक

Saawan Kumar Tak filmy carrer : मशहूर फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, राइटर सावन कुमार टाक के निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है। सावन कुमार की हालत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। बुधवार को उन्हें दिल में तकलीफ होने के बाद कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सावन कुमार ने 86 साल की उम्र में आखिरी सांसे ली। सावन कुमार ने कई हिट फिल्मों को डायरेक्ट किया था। वो शानदार गीत लेखक और राइटर भी थे। उन्होंने कई हिट फिल्मों के गाने लिखे थे। उनका आखिरी निर्देशन 2006 में सलमान खान की फिल्म 'द लव सीजन' था। सावन कुमार के निधन पर सलमान खान ने ट्वीट कर शोक जताया है। आइए एक नजर उनके फिल्मी करियर पर डालते हैं। 

सावन कुमार टाक का जन्म 9 अगस्त 1936 को जयपुर शहर में हुआ था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1972 में गोमती के किनारे से की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था। गोमती के किनारे दिग्गज अभिनेत्री मीना कुमारी की आखिरी फिल्म थी। सावन कुमार ने फिल्मों में ब्रेक देने का क्रेडिट संजीव कुमार और मेहमूद जूनियर को दिया था। इसके अलावा उन्होंने साजन बिना सुहागन, सौतन की बेटी, सनम बेवफा, बेवफा से वफा, चांद का टुकड़ा और दिल पर्देशी हो गया जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन किया था। उनकी करियर की सबसे शानदार फिल्म राजेश खन्ना के साथ सौतन थी। वो पहले डायरेक्टर थे जिन्होंने मॉरिशियस में फिल्म की शूटिंग की थी।

ये भी पढ़ें - 'सनम बेवफा' और 'सौतन' के डायरेक्टर सावन कुमार की हालत गंभीर, मुंबई के अस्पताल में चल रहा इलाज
 

उन्होंने कई फिल्मों के लिए गीत लिखे थे। सावन कुमार अक्सर अपने निर्देशन में बनी फिल्मों के गीत लिखते थे। वो अन्य निर्देशकों की फिल्मों में भी गाना लिखा करते थे। उन्होंने 'कहो न प्यार है' के लिरिक्स लिखे थे। इसके अलावा उन्होंने सौतन फिल्म से 'जिंदगी प्यार का गीत है', 'हम भूल गए', 'ये दिल बेवफा से वफा' जैसे हिट गाने लिखे थे। उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर उशा खन्ना से शादी की थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।