लाइव टीवी

Farhan Akhtar Birthday: फरहान अख्‍तर को इस वजह से मां ने दी थी घर से निकालने की धमकी, बर्थडे पर जानें ये बातें

Updated Jan 09, 2021 | 07:50 IST

Farhan Akhtar Birthday: मशहूर बॉलीवुड एक्‍टर, डायरेक्‍टर फरहान अख्‍तर का आज (9 जनवरी) जन्‍मदिन है। उनकी जिंदगी की कई ऐसे बातें हैं जिनसे आप शायद अनजान होंगे।

Loading ...
Farhan Akhtar
मुख्य बातें
  • मशहूर एक्‍टर फरहान अख्‍तर का आज (9 जनवरी) जन्‍मदिन है।
  • गीतकार जावेद अख्‍तर और हनी ईरानी के बेटे हैं फरहान।
  • सात साल तक ही चल पाया था मां और पिता का र‍िश्‍ता।

Farhan Akhtar Birthday: मशहूर बॉलीवुड एक्‍टर, डायरेक्‍टर फरहान अख्‍तर का आज (9 जनवरी) जन्‍मदिन है। फरहान अख्तर मशहूर गीतकार जावेद अख्तर और पट‍कथा लेखक हनी ईरानी के बेटे हैं। उनकी जिंदगी की कई ऐसे बातें हैं जिनसे आप शायद अनजान होंगे। उनके जन्‍मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी अनसुनी बातें-

मां ने दी धमकी
फरहान अख्तर कॉलेज खत्म होने के बाद दो साल तक घर पर बैठे थे। फरहान अख्तर ने एक इंटरव्यू में कहा- कॉलेज खत्म होने के बाद वह घर पर केवल फिल्में ही देखा करते थे। जब मां ने उन्हें घर से निकालने की धमकी दी तो उन्होंने दिल चाहता है डायरेक्ट की।  

पट‍कथा लेखक थीं मां 
जावेद अख्तर की पहली पत्नी और फरहान की मां हनी ईरानी भी पटकथा लेखक थीं। दोनों ने 1972 में शादी की थी। उस वक्त हनी की उम्र सिर्फ 17 साल थी। जावेद साहब और ईरानी दोनों 1978 में अलग हो गये। 1985 में दोनों ने तलाक ले लिया था। 

सात साल में मां- बाप हुए अलग
जावेदन और हनी का रिश्ता सात साल तक चला लेकिन शबाना आजमी से बढ़ती करीबियों की वजह रिश्ता टूट गया। उसके बाद जावेद अख्तर ने 1984 में अभिनेत्री शबना आजमी से दूसरी शादी की।

ये थी असल वजह 
फरहान अख्तर ने साल 2001 में फिल्म दिल चाहता है से डायरेक्शन में डेब्यू किया था। फरहान अख्तर ने साल 1991 में फिल्म लम्हे में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा फरहान अख्तर अक्षय खन्ना की डेब्यू फिल्म हिमालय पुत्र के भी असिस्टेंट डायरेक्टर भी थे।     

रॉक ऑन से डेब्‍यू
फरहान ने साल 2008 में फिल्म रॉक ऑन से जरिए अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा फिल्म भाग मिल्खा भाग, कार्तिक कॉलिंग कॉलिंग, लक बाई चांस और स्काई इज पिंक जैसी फिल्मों में काम किया।

2000 में की शादी
फरहान अख्तर ने साल 2000 में अधुना से शादी की थी। साल 2017 में अपने वाइफ अधुना से अलग हुए थे। फरहान और अधुना की दो बेटियां- शाक्या और अकीरा है। अब वह शिबानी डांडेकर को डेट कर रहे हैं। चर्चा है कि दोनों जल्‍द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 

श्रद्धा से अफेयर 
फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर के अफेयर ने भी सुर्खियां बटोरी थी। श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर की नजदीकियों से उनके पिता शक्ति कपूर खुश नहीं थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर ने फरहान अखतर के घर से खींचकर निकाला था। शक्ति कपूर और फरहान अख्तर के बीच काफी लड़ाई भी हुई थी।  

तूफान में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर आने वाले दिनों में फिल्म तूफान में दिखाई देंगे। इस फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा डायरेक्ट कर रहे हैं। इससे पहले दोनों फिल्म भाग मिल्खा भाग के लिए साथ काम किया था। फिल्म में फरहान की एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।