लाइव टीवी

Farhan Akhtar With Girlfriend: फरहान अख्तर ने गर्लफ्रेंड के साथ शेयर की रोमांटिक फोटो, लिखी ये बात

Updated Dec 05, 2019 | 16:12 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Farhan Akhtar With Girlfriend Shibani Dandekar: फरहान अख्तर ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक फोटो शेयर की जिसमें दोनों एक दूसरे को प्यार भरी नजर से देख रहे हैं।

Loading ...
Farhan Akhtar with Girlfriend Shibani Dandekar
मुख्य बातें
  • एक्टर फरहान अख्तर ने अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की है
  • दोनों की ये फोटो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है
  • मालूम हो कि फरहान पिछले कुछ समय से शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। दोनों अक्सर साथ में समय बिताते हैं और सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक बार फिर उन्होंने साथ में फोटो शेयर की है।

फरहान ने इंस्टाग्राम पर शिवानी के साथ फोटो शेयर की जिसमें दोनों प्यार भरी नजरों से एक दूसरे को देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं। इस फोटो को शेयर कर फरहान ने लिखा, 'टूथपेस्ट ब्रैंड की किसे जरूरत है जब हम एक दूसरे के पास हैं।' इसके साथ उन्होंने You Make Me Smile हैशटैग का इस्तेमाल किया। 

दोनों की ये तस्वीर उनके फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स को काफी पसंद आ रही है। इस फोटो पर नेहा धूपिया, दीया मिर्जा, टिस्का चोपड़ा, सिद्धांत चतुर्वेदी और हर्षवर्धन कपूर सहित कई लोगों ने कमेंट किया। 

बता दें कि फरहान ने साल 2000 में अधुना से शादी की थी, दोनों की दो बेटियां शाक्या और अकीरा हैं। शादी के करीब 16 साल बाद साल 2016 में दोनों ने यह जानकारी दी कि वो अलग हो रहे हैं। जिसके बाद फरहान ने शिबानी को डेट करना शुरू किया। दोनों की शादी को लेकर भी कई खबरें सामने आ चुकी हैं। 

कुछ समय पहले ही ये खबरें आईं थीं कि दोनों अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ाना चाहते हैं और अगले साल फरवरी या मार्च में शादी करने का प्लान बना रहे हैं। हालांकि इन खबरों की दोनों ने कोई पुष्टि नहीं की। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।