लाइव टीवी

रिश्ते को नया नाम देने के लिए फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर तैयार, इस दिन एक्टर लाएंगे अपनी दुल्हनिया 

Updated Jan 14, 2022 | 18:52 IST

Farhan Akhtar And Shibani Dandekar Wedding Date: बॉलीवुड के जाने-माने कपल्स में से एक फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के बाद अब फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर अपने रिश्ते को नया नाम देंगे। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर
मुख्य बातें
  • जल्द शादी करेंगे फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर।
  • सामने आई फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की डेट।
  • अगले महीने शादी के बंधन में बंधेंगे यह बॉलीवुड कपल। 

Farhan Akhtar And Shibani Dandekar To Register Their Marriage On This Date: बॉलीवुड जगत में शादी का सीजन अभी खत्म नहीं हुआ है। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री का अब एक और जाना-माना कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है। पिछले कुछ सालों से फरहान अख्तर और शिबानी डांडेकर (Farhan Akhtar And Shibani Dandekar) अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। फैंस को लंबे समय से फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) की शादी का इंतजार था। हाल ही में यह खबर आई है कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के बाद फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं (Farhan Akhtar And Shibani Dandekar Wedding)। यह दोनों सेलिब्रिटीज जल्द ही अपने रिलेशनशिप को एक कदम आगे बढ़ाने वाले हैं।

इस दिन शादी करेंगे फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर

पिंकविला की एक खबर के अनुसार, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर मुंबई में 21 फरवरी को शादी करने वाले हैं (Farhan Akhtar And Shibani Dandekar Wedding Date)। एक सूत्र ने यह जानकारी दी है कि फरहान अख्तर और शिबानी डांडेकर पिछले कई सालों से रिलेशनशिप में थे और अब यह दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। पिछले कई दिनों से यह दोनों अपने शादी की प्लानिंग कर रहे थे और अब जाकर यह दोनों अपने रिलेशनशिप को एक नया नाम देने वाले हैं। 21 फरवरी को फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर शादी के बंधन में बंध जाएंगे। फिलहाल फरहान अख्तर और शिवानी दांडेकर ने अपनी शादी की खबरों को लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। 

Also Read: सुजैन खान को डेट कर रहे हैं अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी, बोले- दो लोग अच्छी खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं

Also Read: विक्की कौशल- कैटरीना कैफ ने शादी के बाद साथ मनाई पहली लोहड़ी, लाल रंग के सूट में बेहद खूबसूरत लगी एक्ट्रेस

पिछले 3 साल से फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इन दोनों सितारों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को लोगों से नहीं छुपाया। सोशल मीडिया पर अक्सर यह दोनों अपनी तस्वीरें साझा करते रहते थे। फरहान अख्तर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिलहाल अपनी आगामी फिल्म जी ले जरा की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट को स्टार किया जाएगा। खबरों के अनुसार, वर्ष 2022 के बीच में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।