लाइव टीवी

Feroz Khan Death Anniversary: जब पाकिस्तान में फिरोज खान ने कहा था कुछ ऐसा, परवेज मुशर्रफ ने लगा दिया बैन

Updated Apr 27, 2020 | 07:58 IST

Feroz Khan Birthday: 70 और 80 के दशक में कई हिट फिल्मों में काम कर चुके फिरोज खान की आज डेथ एनिवर्सरी है। फिरोज खान पर पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने बैन लगा दिया था।

Loading ...
Feroz Khan
मुख्य बातें
  • एक्टर, डायरेक्टर फिरोज खान की आज 11वीं पुण्यतिथि है।
  • पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने साल 2006 में फिरोज खान के आने पर बैन लगा दिया था।
  • फिरोज खान ने भारत और पाक के मुस्लिमों पर कमेंट किया था। 

मुंबई. 70 और 80 के दशक के पॉपुलर एक्टर, डायरेक्टर फिरोज खान की आज 11वीं पुण्यतिथि है। फिरोज खान की 27 अप्रैल, 2009 में फेफड़ों के कैंसर के कारण निधन हो गया था। फिरोज खान ने 1959 में फिल्म 'दीदी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिरोज खान पर एक वक्त पाकिस्तान में बैन लग गया था। 

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने साल 2006 में फिरोज खान के आने पर बैन लगा दिया था। दरअसल फिरोज खान अपने भाई अकबर खान की फिल्म ताजमहल को रिलीज करने लाहौर गए थे तो उन्होंने भारत और पाक के मुस्लिमों पर कमेंट किया था। 

फिरोज खान से एक प्रोग्राम में भारत के मुस्लिमों की हालत पर सवाल पूछा गया था। फिरोज खान ने कहा था कि 'भारत एक सेक्युलर देश है। हमारे यहां एक मुस्लिम प्रगति कर रहे हैं। हमारे राष्ट्रपति मुस्लिम हैं, पीएम सिख हैं। पाकिस्तान इस्लाम पर बना था लेकिन, यहां उनकी कैसी हालत है। एक दूसरे को मार रहे हैं।'

विनोद खन्ना के साथ होती है डेथ एनिवर्सरी 
फिरोज खान और विनोद खन्ना की पुण्यतिथि एक ही दिन होती है। 27 अप्रैल 2017 को कैंसर के कारण विनोद खन्ना का निधन हो गया था। विनोद खन्ना और फिरोज खान ने फिल्म दयावान, कुर्बानी और शंकी शंम्भू में साथ काम किया था। 

साल 1980 में रिलीज हुई विनोद खन्ना और फिरोज खान की फिल्म दयावान उनकी कमबैक फिल्म मानी जाती है। साल 2007 में अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम' फिरोज खान की आखिरी फिल्म थी। इस फिल्म में उन्होंने RDX का किरदार निभाया था।

पठान परिवार में हुआ था जन्म 
फिरोज खान का जन्म  जन्म 25 सितंबर, 1939 को बेंगलुरु में एक पठान परिवार में हुआ था। उनका परिवार मूलतः अफगानिस्तान से था। उन के पिता अफगानिस्तान के गजनी में रहते थे। वहीं, उनकी मां ईरानी थीं।  

फिरोज खान ने पांच साल तक डेटिंग करने के बाद साल 1965 में सुंदरी से शादी की थी। ये शादी 20 साल तक चली थी। साल 1985 में दोनों ने तलाक ले लिया था। फिरोज खान और सुंदरी के तीन बच्चे- एक्टर फरदीन खान, बेटी लैला और सोनिया हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।