लाइव टीवी

Filmfare Awards 2020: रेड कार्पेट पर रणवीर सिंह-आयुष्मान खुराना ने किया लिप लॉक, वायरल हुआ Video

Updated Feb 17, 2020 | 19:14 IST

Filmfare Awards 2020: 65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर और आयुष्मान खुराना को बेस्ट एक्टर क्रिटिक का अवॉर्ड मिला है। इससे पहले रेड कार्पेट पर आयुष्मान और रणवीर ने लिप लॉक किया।

Loading ...
Filmfare Awards
मुख्य बातें
  • 65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से आयुष्मान खुराना और रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
  • वीडियो में आयुष्मान और रणवीर लिप लॉक करते हुए नजर आ रहे हैं।
  • रणवीर सिंह और आयुष्मान खुराना का ये वीडियो फिल्मफेयर के बैकस्टेज का है।

मुंबई. 65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में रणवीर सिंह और आयुष्मान खुरान ब्लैक लेडी को अपने घर ले जाने में कामयाब रहे। गली बॉय के लिए रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं, आयुष्मान खुराना को आर्टिकल 15 के लिए बेस्ट एक्टर (क्रिटिक) का अवॉर्ड मिले हैं। अब आयुष्मान खुराना और रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दोनों लिप लॉक करते नजर आ रहे हैं। 

रणवीर सिंह और आयुष्मान खुराना का ये वीडियो फिल्मफेयर के बैकस्टेज का है। इस वीडियो में आयुष्मान खुराना मीडिया से बातचीत कर रहे हैं। इसी दौरान रणवीर सिंह पीछे से आते हैं और आयुष्मान खुराना के साथ लिप लॉक करते हैं।      
    
आपको बता दें कि आयुष्मान खुराना अपनी फिल्म शुभ मंगल सावधान में पहली बार एक मेल एक्टर (जीतेंद्र कुमार) के साथ लिप लॉक करने जा रहे हैं। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना पहली बार एक गे किरदार निभाने वाले हैं।

रियल लाइफ में भी कर चुके हैं किस 
आयुष्मान खुराना ने आईएनएस से बातचीत में बताया कि मैंने पहले भी एक लड़के को किस किया है। रोडीज के दौरान हम ट्रूथ और डेयर खेल रहे थे। मेरे डेयर आया, जिसमें एक लड़के को किस करना था। तो मैंने को डेयर पूरा किया। 

बकौल आयुष्मान- 'अगर मैं एक डेयर के लिए ये कर सकता हूं तो फिल्म में क्यों नहीं कर सकता? भारत में इस तरह की फिल्म साल 2020 में बन रही है। मुझे लगता है कि एक लड़का किसी लड़के से या कोई लड़की किसी लड़की से प्यार कर सकती है।'

21 फरवरी को रिलीज होगी शुभ मंगल ज्यादा सावधान 
आयुष्मान खुराना की फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान 21 फरवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म में आयुष्मान कुराना के अलावा जीतेंद्र जोशी, गजराज राव, नीना गुप्ता और पंखुरी अवस्थी हैं। शुभ मंगल सावधान में भूमि पेडनेकर स्पेशल अपीरियंस में नजर आएंगी। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष्मान खुराना शुभ मंगल ज्यादा सावधान के बाद शुजीत सरकार की फिल्म गुलाबो सिताबो में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगे। वहीं, रणवीर सिंह 83, जयेशभाई जोरदार और तख्त में नजर आने वाले हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।