लाइव टीवी

Filmfare Awards 2020 Winners List: सर्वश्रेष्‍ठ फ‍िल्‍म बनी गली बॉय, बेस्ट एक्‍टर-एक्ट्रेस सहित झटके 13 अवॉर्ड

Updated Feb 17, 2020 | 11:28 IST

List of Winners For Filmfare Awards 2020: साल 2020 के फिल्मफेयर पुरस्‍कारों की घोषणा हो गई है। इस बार फिल्म गली बॉय की धूम रही।

Loading ...
Filmfare awards 2020 winner list

Filmfare Awards 2020 Winners List: हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े अवॉर्ड 65वें फिल्मफेयर पुरस्‍कारों की घोषणा हो गई है। इस बार समारोह में जोया अख्‍तर की फिल्म गली बॉय की धूम रही। गली बॉय ने ना केवल सर्वश्रेष्‍ठ फ‍िल्‍म का पुरस्‍कार जीता है बल्कि बेस्ट एक्‍टर-एक्ट्रेस सहित कुल 13 अवॉर्ड झटके हैं। इस समारोह में हिंदी सिनेमा के विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने वाले कलाकारों को पुरस्‍कृत किया जाता है। 

फिल्म फेयर का आयोजन इस बार मुंबई नहीं, बल्कि असम राज्‍य के गुवाहाटी में हो रहा है। फ‍िल्‍म फेयर अवॉर्ड की शुरुआत 65 साल पहले 1954 में हुई थी। इसी साल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की भी स्थापना हुई थी। पहले इस पुरस्कार समारोह का नाम ‘द क्लेयर्स’ था जो फिल्मों के आलोचक क्लेयर मेंदिनोचा के नाम पर आधारित था। यहां देखें विनर ल‍िस्‍ट- 

फ‍िल्‍मफेयर पुस्‍कार 2020 (Filmfare Awards 2020)

  • बेस्ट फिल्म: गली बॉय
  • बेस्ट डायरेक्टर: जोया अख्तर (गली बॉय) 
  • बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल (मेल): रणवीर सिंह (गली बॉय)
  • बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल (फीमेल): आलिया भट्ट (गली बॉय)
  • बेस्ट डायलॉग: विजय मौर्य (गली बॉय)
  • बेस्ट स्क्रीनप्ले: रीमा कागती, जोया अख्तर (गली बॉय)
  • बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स): आयुष्मान खुराना (आर्टिकल 15)
  • बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स): आर्टिकल 15, सोनचिरैया
  • बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स): तापसी पन्नू, भूमि पेडनेकर (सांड की आंख) 
  • बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस: अनन्या पांडे
  • बेस्ट डेब्यू एक्टर: अभिमन्यु दासानी
  • बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर: आदित्य धर
  • बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर: आदित्‍य धर (उरी)
  • बेस्ट म्यूजिक एल्बम: गली बॉय/कबीर सिंह
  • बेस्ट लिरिक्स: अपना टाइम आएगा (गली बॉय)
  • बेस्‍ट एक्‍टर (सपोर्टिंग रोल): सिद्धांत चतुर्वेदी
  • बेस्ट एक्ट्रेस (सपोर्टिंग रोल): अमृता सुभाष




  • बेस्ट प्लेबेक सिंगर (मेल): अरिजीत सिंह- कलंक
  • बेस्ट प्लेबेक सिंगर (फीमेल): शिल्‍पा रॉव (घुंघरू- वॉर)

ये हैं अवॉर्ड की पूरी लिस्ट (Filmfare Awards 2020 Winners List)

  • बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर गली बॉय - कर्श काले, सैल्वेज ऑडियो कलेक्टिव
  • स्पेशल अवार्ड मनीष मल्होत्रा - फैशन इंडस्ट्री में 30 साल पूरे करने के लिए
  • बेस्ट सिनेमैटोग्राफी गली बॉय - जय ओज
  • बेस्ट एक्शन वॉर - पॉल जेनिंग्स, ओ सी यंग, परवेज़ शेख, फ्रांज़ स्पिलहॉज
  • बेस्ट कॉस्ट्यूम सोन चिड़िया - दिव्या गंभीर, निधि गंभीर
  • बेस्ट साउंड डिजाइन उरी द सर्जिकल स्ट्राइक - बिस्वदीप दीपक चटर्जी, निहार रंजन समल
  • बेस्ट वीएफएक्स वॉर - शेरी भारदा, विशाल आनंद (YFX)
  • बेस्ट एडिटिंग उरी द सर्जिकल स्ट्राइक - शिवकुमार पणिक्कर
  • बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन गली बॉय - सुजान कप्लान मरवान्जी

शॉर्ट फ‍िल्‍म कैटेगरी (Filmfare 2020 Short films category)

  • बेस्ट एक्टर इन शॉर्ट फिल्म: राजेश शर्मा (टिंडे)
  • बेस्ट एक्टर फीमेल इन शॉर्ट फिल्म: सराह हाशमी (बेबाक)
  • पीपल चॉइस अवॉर्ड फॉर बेस्ट शॉर्ट फिल्म : रोहित बापू कांबले (देशी)
  • बेस्ट शॉर्ट फिल्म (फिक्शन): शाजिया इकबाल (बेबाक)
  • बेस्ट शॉर्ट फिल्म (नॉन फिक्शन) : अनंत नारायण महादेवन (विलेज ऑफ ए लीजर गॉड)

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।