लाइव टीवी

Forbes ने जारी की 100 मोस्‍ट इनफ्लुएंशल सेलेब्‍स की लिस्‍ट, अमिताभ-शाहरुख सहित 10 भारतीयों ने बनाई जगह

Updated Dec 08, 2020 | 18:44 IST

Forbes’ Asia-Pacific’s Most Influential Celebrities on social media: Forbes ने 100 मोस्‍ट इनफ्लुएंशल सेलेब्‍स की लिस्‍ट जारी की है जिसमें अमिताभ-शाहरुख सहित 10 भारतीयों ने जगह बनाई है।

Loading ...
Forbes List
मुख्य बातें
  • Forbes ने 100 मोस्‍ट इनफ्लुएंशल सेलेब्‍स की लिस्‍ट जारी की है।
  • ल‍िस्‍ट में अमिताभ-शाहरुख सहित 10 भारतीयों ने जगह बनाई है।
  • हाल ही में दुल्‍हन बनने वाली नेहा कक्कड़ का नाम भी सूची में शामिल।

Forbes’ Asia-Pacific’s Most Influential Celebrities on social media: Forbes ने 100 मोस्‍ट इनफ्लुएंशल सेलेब्‍स की लिस्‍ट जारी की है।  इस सूची में 10 भारतीय सितारों ने जगह बनाई है। लिस्‍ट में सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन, बादशाह शाहरुख खान, एक्‍शन स्‍टार अक्षय कुमार, रणवीर सिंह सहित कई दिग्‍गज सितारों के नाम हैं। इस साल सोशल मीडिया पर सबसे अधिक प्रभाव रखने वाले सितारों की इस सूची में भारतीयों का दबदबा रहा है। 

इन सितारों ने बनाई ल‍िस्‍ट में जगह

भारतीय सितारों में अमिताभ बच्‍चन, अक्षय कुमार, शाहरुख खान, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, कटरीना कैफ, ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर, अनुष्‍का शर्मा, माधुरी दीक्षित, श्रेया घोषणा और हाल ही में दुल्‍हन बनने वाली जानी मानी सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का नाम भी फोर्ब्‍स की एशिया पेसिफ‍िक मोस्‍ट इनफ्लुएंशल सेलेब्रिटीज ऑन सोशल मीडिया सूची में शामिल है। 

दो पाकिस्‍तानी सितारों के नाम

फोर्ब्‍स की इस सूची में दो पाकिस्‍तानी सेलेब्‍स के भी नाम हैं। अदाकारा माहिरा खान और सिंगर आतिफ असलम इस सूची में जगह बना सके हैं। 100 लोगों की इस सूची में सिंगर, बैंड, फ‍िल्‍मी सितारे शामिल हैं। हर साल के आखिर में फोर्ब्‍स अलग अलग तरह की कई सूचियां जारी करता है जिसमें से मोस्‍ट इनफ्लुएंसल सेलेब्रिटीज की लिस्‍ट जारी कर दी गई है। 

किस सितारे की कितनी फॉलोइंग

सोशल मीडिया फॉलोइंग की बात करें तो अमिताभ बच्‍चन को इंस्‍टाग्राम पर 24 मिलियन और ट्विटर पर 44 मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते हैं। वहीं रणवीर सिंह को इंस्‍टाग्राम पर 34 और ट्विटर पर 13.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वहीं ऋतिक रोशन को इंस्‍टाग्राम पर 33 और ट्व‍िटर पर 30 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इन सभी से अधिक नेहा कक्कड़ को इंस्‍टाग्राम पर 49.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वहीं उन्‍हें ट्व‍िटर पर एक मिलियन लोग फॉलो करते हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।