लाइव टीवी

'काई पो चे' से लेकर 'छिछोरे' तक, ये हैं सुशांत सिंंह राजपूत की टॉप 5 फ‍िल्‍में, हर बार अलग रोल से जीता दिल

Updated Jun 12, 2021 | 09:02 IST

Top 5 Films of Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंंह राजपूत का बीते साल 14 जून को निधन हो गया था। सुशांत सिंह राजपूत अपने कमरे में मृत पाए गए थे। पुलिस ने फंदा लगाकर जान देने की बात कही थी।

Loading ...
Top 5 Films of Sushant Singh Rajput
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत को गए हुए एक साल होने वाला है।
  • बीते साल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया था।
  • सुशांत सिंह राजपूत मुंबई स्थित अपार्टमेंट के अपने कमरे में मृत पाए गए थे।

Top 5 Films of Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत को गए हुए एक साल होने वाला है। बीते साल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया था। सुशांत सिंह राजपूत मुंबई स्थित अपार्टमेंट के अपने कमरे में मृत पाए गए थे। पुलिस ने फंदा लगाकर जान देने की बात कही थी। हालांकि परिवार ने उनकी हत्‍या की आशंका जताई थी। मामले में काफी समय तक मुंबई पुलिस और फ‍िर सीबीआई ने जांच की लेकिन अभी कोई नतीजा नहीं निकल सका है। 

सुशांत सिंह राजपूत मूलरूप से बिहार के रहने वाले थे। उन्‍होंने सिनेमा जगत में खुद अपनी जगह बनाई थी। वह उन सितारों में से एक थे जो पहले छोटे पर्दे और फ‍िर सिनेमा जगत में छा गए। सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर में कई शानदार फ‍िल्‍में दीं जो दर्शकों के दिलों में बसी हुई हैं। सुशांत आखिरी बार साल 2019 में फिल्म ड्राइव में नजर आए थे।

ऐसे शुरू हुआ सुशांत का सफर

सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में टीवी सीरियल किस देश में है मेरा दिल से की थी। उन्हें पहचान जी टीवी के शो पवित्र रिश्ता से मिली थी। सुशांत सिंह राजपूत नादिरा बब्बर के साथ मिलकर थिएटर करने लगे। एकता कपूर की नजर उन पर पड़ी। इसी दौरान एकता कपूर ने उन्हें अपने टीवी सीरियल में पवित्र रिश्ता में रोल दे दिया था। सीरियल में उन्‍होंने मानव का रोल किया था जबकि उनके अपोजिट थीं अंकिता लोखंडे। काफी साल तक दोनों रिलेशन में भी थे। 

सुशांत सिंह राजपूत की टॉप 5 फ‍िल्‍में 

'काई पो चे' (Kai Po Che)

सुशांत ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में आई फिल्म काई पो चे से की थी। इस फ‍िल्‍म में राजकुमार राव भी साथ थे और ये फ‍िल्‍म चेतन भगत की किताब ‘The 3 Mistakes of My Life’ पर आधारित थी। इस फ‍िल्‍म में उन्‍होंने गजब का अभिनय किया था। इसके बाद वह पीके, शुद्ध देसी रोमांस और डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी में नजर आए थे। 

'एम एस धोनी' (MS DHONI: The Untold Story)

सुशांत के करियर का टर्निंग प्वाइंट साल 2016 में आई एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी थी। फिल्म ने 250 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह फ‍िल्‍म भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर थी और सुशांत ने उनका रोल बखूबी निभाया था। 

'केदारनाथ' (Kedarnath)

 सुशांत सिंह राजपूत साल 2017 में राब्ता और 2018 में फिल्म केदारनाथ में नजर आए थे। केदारनाथ के जरिए ही बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने डेब्यू किया था। केदारनाथ में सुशांत का अभिनय शानदार था। 

'सोनचि‍ड़िया' (sonchiriya)

उन्होंने साल 2019 में फिल्म सोनचि‍ड़िया में काम किया था। अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी इस फ‍िल्‍म में सुशांत सिंह राजपूत बागी बने थे और उनके किरदार का नाथ था लाखन। खाकी पहने और बंदूक थामे सुशांत काफी प्रभावशाली लगे थे। 

'छिछोरे' (chhichhore)

साल 2019 में आई नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी छिछोरे कमाल की फ‍िल्‍म थी। सुशांत सिंह राजपूत ने इसमें यंग और ओल्‍ड दोनों तरह के रोल किए। इस फिल्म ने 150 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। ये उनके करियर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म थी। इस फ‍िल्‍म को नेशनल अवॉर्ड भी मिला। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।